{"_id":"5dadbec48ebc3e01486050a1","slug":"manikpur-assembly-by-election-did-not-give-fear-of-dacoits-voting-increased","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मानिकपुर उपचुनाव: नहीं दिखा डकैतों का खौफ, वोटों की हुई बारिश, 52.50 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानिकपुर उपचुनाव: नहीं दिखा डकैतों का खौफ, वोटों की हुई बारिश, 52.50 फीसदी मतदान
Mon, 21 Oct 2019 10:57 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 21 Oct 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
मानिकपुर उपचुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट में मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र में इस बार डकैतों का खौफ न होने से मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर वोट डाले। सोमवार को सुबह से ही बूथों पर वोटरों की लाइन लग गई। महिलाओें में भी खासा उत्साह दिखा। गृहस्थी का कार्य छोड़ सबसे पहले वोट डालने पहुंचीं। कई बूथों पर सुबह से ईवीएम मशीनें खराब हो गई। वहीं, गुरुवाला व इटवा गांव में विकास कार्य की मांग को लेकर मतदाता वोट नहीं डालने पर अडे़ रहे। अधिकारियों के समझाने पर भी नहीं माने। वोटिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के खासे इंतजाम किए गए थे।
मानिकपुर उपचुनाव
- फोटो : अमर उजाला
ईवीएम मशीनें रहीं खराब
मानिकपुर में मतदान शुरू होते ही कई स्थानों पर ईवीएम मशीनें खराब रहीं। इटवा के बूथ संख्या 212 व हार्दिकला के बूथ संख्या 151, भौरी गांव के बूथ संख्या 299 में भी सुबह ईवीएम मशीन खराब रही। इसे बदला गया। मऊ क्षेत्र में सुरौधा गांव व मऊ कसबे में स्थित पंडित पुरुषोत्तम इंटर कालेज बूथ संख्या 113 में ईवीएम मशीन 8 बजकर 25 मिनट पर खराब हो गई। इससे 9 बजकर 5 मिनट तक मतदान प्रभावित रहा।
वृद्ध व दिव्यांगों ने डाले वोट
चुनाव में वृद्ध मतदाताओं में भी उत्साह देखा गया। 75 वर्ष आयु क ी चंदनियां पत्नी ननकू सहित 80 वर्ष के हरीश चंद्रपाल वोट डालने के लिए आए। कई दिव्यांगों ने भी बूथों में पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया।

ग्रामीण क्षेत्र में दिखा उत्साह
ग्रामीण क्षेत्रोें में राजापुर क्षेत्र में हन्ना बिनेका गांव में तीन बजकर 45 मिनट में 36 प्रतिशत, राजापुर में सेक्टर 1 में 3 बजे तक 32 प्रतिशत, सिरावल गांव में 4 बजे तक 49 प्रतिशत रहा।
वोटर लिस्ट में नाम न होने से नहीं किया मतदान
कई मतदाताओं के नाम भी वोटर लिस्ट में नहीं मिले जिससे बिना वोट डाले ही घर लौटे गए। मऊ निवासी गुलाम जमील, अहमद सामदा, बेगम चिराग, अली रूबी, बीनू, मोसिम अली, सुखिया, बानू जमीला, अनीशा, शोभा देवी, खुशबू गुलाम, अहमद, आयशा बानो, बुलाब अंबानी, तौसीफ आर्मी, अंसा अहमद, सरबारा, मोहसिन ने बताया कि मतदाता सूची में उनका नाम नहीं ता जिससे वे बिना वोट डाले ही लौट गए।

ध्यान भटकाने वाले मुद्दे उठाए जा रहे
स्वतंत्रता सेनानी भुवनेश्वर प्रसाद गर्ग महापति प्राणनाथ महाविद्यालय में बने बूथ में वोट डालने पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश में भुखमरी व महंगाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मतदाताओं का ध्यान भटकाने वाले मुद्दे उठाए जा रहे हैं।
डकैत के परिवार ने वोट डालने के लिए किया प्रेरित
मानिकपुर विधानसभा के उपचुनाव में डाकू खड़क सिंह व उसकी पत्नी माया देवी (वर्तमान प्रधान हैं) परिवार सहित मडै्यन गांव में घर -घर जाकर सभी को वोट डालने के लिए प्रेरित किया। कहा कि बेखौफ होकर मतदान करना चाहिए। वह भी चुनाव को प्रभावित करने वाले डकैतों से लड़ने लिए एक समय बागी हुआ था।

फर्जी मतदान कराने का लगाया आरोप
सपा के जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने आरोप लगाया कि बूथ संख्या 373 प्राथमिक विद्यालय बगदरी में फर्जी मतदान कराया गया। बीजेपी के एजेंट को अंदर बैठाया गया जबकि सपा के एजेंट को अंदर नहीं जाने दिया गया।
मानिकपुर विधानसभा उपचुनाव में 52.50 फीसदी मतदान
चित्रकूट जिले की मानिकपुर विधानसभा 237 सीट पर सोमवार को सुहाने मौसम के बीच उपचुनाव में जमकर वोट बरसे। सुबह सात बजे से ही दस्यु प्रभावित से लेकर बीहड़ क्षेत्र के गांव के बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई।