{"_id":"5ce7ae93bdec22073561c787","slug":"modi-winning-celebration-from-kanpur-to-california","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रचंड मोदी: कानपुर से कैलिफोर्निया तक भगवा की धाक, विदेश में कनपुरियाें ने लहराया भाजपा का झंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचंड मोदी: कानपुर से कैलिफोर्निया तक भगवा की धाक, विदेश में कनपुरियाें ने लहराया भाजपा का झंडा
Fri, 24 May 2019 02:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 24 May 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
कैलिफोर्निया में मोदी की जीत का जश्न मानाते कनपुरिए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में मोदी की प्रचंड जीत का कानपुर से कैलिफोर्निया तक जश्न मनाया गया। कानपुर से सत्यदेव पचौरी और देवेंद्र सिंह भोले की जीत से कानपुर-अकबरपुर के साथ विदेशों में रहने वाले कनपुरिए भी भगवामय हो गए। भारतीय मूल के लोगों ने विदेशों में भाजपा का झंडा लहराकर जश्न मनाया।
भाजपा की जीत का जश्न मनाते समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
शहर से शुरु हुआ भाजपा की जीत का जश्न विदेश तक पहुंच गया। सुबह से ही विदेशों में रहने वाले कनपुरियों ने यहां अपने रिश्तेदारों, दोस्तों से फोन और मैसेज से मतगणना के बारे में पूछना शुरू कर दिया था।
कुछ इस अंदाज में मनाया मोदी की जीत का जश्न
- फोटो : अमर उजाला
कैलिफोर्निया में ही रहने वाले कृष्ण कुमार पांडेय ने बताया कि जबसे नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं तबसे पूरी दुनिया में भारतीय लोगों की साख बढ़ी है। लोग हमें सम्मान की नजरों से देखते हैं। मोदी की तारीफ खुलकर करते हैं। इसी तरह ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रहने वाले मोहित कश्यप, शिकागो में रह रहे प्रदीप श्रीवास्तव ने भी भाजपा की जीत पर जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की जीत के बाद हुआ जश्न
- फोटो : अमर उजाला
यहां भाजपा प्रत्याशी जीत की तरफ बढ़ रहे थे, उधर अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया आदि देशों में रहने वाले कनपुरिये जश्न की तैयारियों में जुट गए। कैलिफोर्निया में रहने वाले शहर के अर्जक भट्टाचार्जी बताते हैं कि जब भारत में मतगणना शुरू हुई तो अमेरिका में रात हो चुकी थी।
विज्ञापन
जीत की खुशी मनाते कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
जब परिणाम जारी हुआ तो सुबह हो चुकी थी। सुबह होते ही भारतीय मूल के लोग बड़ी संख्या में अपने-अपने घरों से निकले और सड़कों पर भाजपा का झंडा लहराकर जश्न मनाया।