फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है यूपी में भाजपा का मुस्लिम मंत्री, जानिए क्या है इनकी खासियत

Thu, 23 Mar 2017 08:42 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 23 Mar 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
mohsin raza bjp muslim minister in up
माेहसिन रजा, मंत्री उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। योगी आदित्यनाथ के 44 सदस्यों वाले मंत्रिमंडल में एक मुस्लिम चेहरा सभी काे चाैंका रहा है। पढ़िए भाजपा के इस मुस्लिम मंत्री के बारे में...


ये भी पढ़ें :  26 साल की उम्र में याेगी बने थे सांसद,जानिए खास बातें
 
mohsin raza bjp muslim minister in up
माेहसिन रजा, मंत्री उत्तर प्रदेश
ये नाम है मोहसिन रजा का। आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में मोहसिन को राज्यमंत्री बनाया गया है। बता दें कि 403 विधानसभा वाले उत्तर प्रदेश चुनाव में बीजेपी ने किसी भी मुसलमान को टिकट नहीं दिया था, जिसके चलते उन्हें विरोधियों के हमले भी झेलने पड़े थे। अागे पढ़िए काैन हैं माेहसिन रजा... 

ये भी पढ़ें : सीएम बनने की रेस में था ये शख्स, अब मिली ये नई जिम्मेदारी

 
mohsin raza bjp muslim minister in up
माेहसिन रजा, मंत्री उत्तर प्रदेश
बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के टिकट पर जीतकर आए 325 विधायकों में कोई भी मुसलमान नहीं है। इसके बाद भी योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में मोहसिन रजा को शामिल किए जाने की बात कही जा रही है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में शामिल हुए मोहसिन रजा पूर्व क्रिकेटर हैं। बीजेपी ने उन्हें प्रवक्ता बनाया था, जिसके चलते वे अक्सर टीवी चैनलों पर बीजेपी का पक्ष रखते हुए देखे जाते रहे हैं।


ये भी पढ़ें :  संसद में जाेर-जाेर से राेने लगे थे याेगी अादित्यनाथ, पढ़िए क्या था मामला 

विज्ञापन
विज्ञापन
mohsin raza bjp muslim minister in up
माेहसिन रजा, मंत्री उत्तर प्रदेश
मोहसिन रजा पहली बार तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने 2013 में बीजेपी के समर्थन में पोस्टर लगाया था। 40 वर्षीय मोहसिन रजा ने गवर्नमेंट जुबली इंटर कॉलेज से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा हासिल किया। मंत्री पद संभालने के बाद मोहसिन रजा को छह महीने के अंदर विधानसभा या विधान परिषद की सदस्यता हासिल करनी होगी। 


ये भी पढ़ें :  इसलिए याेगी काे बनाया गया CM, पढ़िए फैसले के पीछे का राज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed