{"_id":"5c97905cbdec2213e3054a01","slug":"sakshi-maharaj-statement-about-pm-modi-before-lok-sabha-elections-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चुनावी हलचल: बीजेपी से टिकट मिलने के बाद साक्षी महाराज ने पीएम मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी हलचल: बीजेपी से टिकट मिलने के बाद साक्षी महाराज ने पीएम मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 25 Mar 2019 04:13 AM IST
विज्ञापन
साक्षी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव 2019 में उन्नाव से दोबारा भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद जनपद आए सांसद हरि साक्षी महाराज का कई स्थानों पर स्वागत हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि पांच साल में जो कमियां रह गई हैं उन्हें अगले कार्यकाल में पूरा करेंगे। बोले देश के सम्मान के लिए मोदी जैसे प्रधानमंत्री को भारत की जरूरत है।
Trending Videos
भाजपा सांसद साक्षी महाराज
टिकट मिलने से पहले साक्षी महाराज ने दावा किया था कि 2024 में देश में चुनाव ही नहीं होगा। वर्ष 2014 में मोदी लहर थी लेकिन वर्ष 2019 में मोदी नाम की सुनामी है। उन्होंने कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत मोदी को प्रधानमंत्री बनाने से रोक नहीं सकती है। इस दौरान सांसद साक्षी महाराज ने कुसुंभी में मां कुशहरी देवी के दर्शन भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद साक्षी महाराज (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रत्याशी सांसद डा. हरि साक्षी महाराज दिल्ली से आने के बाद विधानसभाध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित से मिलने उनके लखनऊ स्थित आवास पर गए। चुनाव को लेकर उनसे विस्तार से चर्चा की। इसके बाद प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक से मिले। साक्षी महाराज के उन्नाव पहुंचने पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ उनका स्वागत किया।
साक्षी महाराज (फाइल फोटो)
चार बार सांसद रह चुके साक्षी महाराज ने कहा था 'अगर मेरे अलावा किसी और को उन्नाव से चुनाव मैदान में उतारा गया तो संभव है भाजपा के पक्ष में परिणाम सुखद न हो। इस संबंध में उन्होंने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय को एक पत्र भी लिखा था जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
साक्षी महाराज (फाइल फोटो)
साक्षी महाराज ने इस पत्र के मीडिया में लीक होने पर हैरानी जताते हुए कहा था कि यह पत्र सांसद के लेटरहेड पर टाइप किया हुआ था और इस बात की जांच होनी चाहिए कि आखिर यह पत्र लीक कैसे हुआ। पत्र पर उन्होंने सफाई भी दी थी और कहा था कि वाे पांच सालों का लेखा-जोखा था।