{"_id":"5a812bc54f1c1bcb268b979f","slug":"sapna-chaudhary-s-program-was-fiercely-rage-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर सपना के साथ ऐसा क्या हुआ जो कह दिया \"जैसा सोचा था वैसा नहीं पाया\", देखिए इन तस्वीरों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर सपना के साथ ऐसा क्या हुआ जो कह दिया "जैसा सोचा था वैसा नहीं पाया", देखिए इन तस्वीरों में
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 12 Feb 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
सपना चौधरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मशहूर रागिनी गायिका सपना चौधरी नाइट में रविवार को जमकर धमाल मचा। बृजेंद्र स्वरूप पार्क में आयोजित कार्यक्रम का आलम यह था कि प्रशंसक उनकी एक झलक पाने को बेकाबू हो गए।
सपना चौधरी के कार्यक्रम में हुआ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
सपना ने अपने अंदाज में एक के बाद एक कई लटके-झटकेदार गीत सुनाए, ठुमके लगाए तो कनपुरिया प्रशंसकों ने दे ताली दे ताली माहौल गुंजा दिया। सीटियां बजती रहीं और वंस मोर-वंस मोर का शोर गूंजता रहा।
सपना चौधरी के कार्यक्रम में हुआ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
सपना टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन-12 की प्रतिभागी रह चुकी हैं। भूरे रंग का सूट पहने सपना ठीक रात 7:45 बजे 50 बाउंसरों के साथ मंच पर पहुंचीं तो लोगों ने हाथ उठाकर जोरदार ताली बजाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपना चौधरी के कार्यक्रम में हुआ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
मंच पर आई सपना ने गीत... धीरे-धीरे बन जाग्गी तेरी सॉलिड बॉडी... पर परफार्मेंस शुरू की तो माहौल बना। इसके बाद उन्होंने तेरी आंख्यां का यो काजल, करे है गोरी मन्ने घायल..., बंदूक चलैगी..., मैं इंग्लिश मीडियम पढ़ी हुई... आदि गीतों पर डांस किया।
विज्ञापन
सपना चौधरी के कार्यक्रम में हुआ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
धीरे-धीरे ठंडी रात में गर्मी बढ़ती गई और प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ बढ़ते देख आयोजकों ने रात करीब 8:35 बजे ही कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा कर दी।