फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिवपाल की पार्टी अखिलेश पर पड़ रही भारी, सपा के पुराने नेता बड़ी संख्या में मोर्चे के साथ जुड़े

Wed, 26 Sep 2018 08:32 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 26 Sep 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
Shivpal's party is heading towards Akhilesh
शिवपाल सिंह यादव व मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala

शिवपाल का सेक्युलर मोर्चा अखिलेश को बड़ा नुकसान पहुंचाने की तैयारी कर चुका है। सपा के जितने भी पुराने नेता थे वे सभी शिवपाल की पार्टी से बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं। इटावा से दो बार सांसद और एक बार विधायक रहे रघुराज सिंह शाक्य अब शिवपाल यादव के खेमे में आ गए हैं। उन्हें समाजवादी सेक्युलर मोर्चा, कानपुर महानगर का प्रभारी बनाया गया है। शाक्य ने कहा कि सपा का अस्तित्व मुलायम और शिवपाल यादव की वजह से था। अब जितने भी संघर्षशील नेता हैं, वे सभी मोर्चे के साथ आ रहे हैं।



 

Shivpal's party is heading towards Akhilesh
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala

रघुराज सिंह शाक्य ने बताया कि जल्द ही वह शहर आकर पार्टी से जुड़े लोगों के साथ बैठक करेंगे। मोर्चा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी कर रहा है। समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के कल नई दिल्ली में अखिलेश यादव के समारोह में शिरकत करने के बाद शिवपाल सिंह यादव ने अपनी पार्टी की गतिविधि तेज कर दी है।

 

Shivpal's party is heading towards Akhilesh
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala

शिवपाल सिंह यादव ने अपनी पार्टी के 14 मंडल के प्रभारियों के नाम तय करने के बाद उनकी घोषणा भी कर दी है। शिवपाल अपनी पार्टी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा को मजबूती देने में जुट गए हैं। आज शिवपाल ने अपनी पार्टी के 14 मंडल प्रभारियों को मनोनीत किया। मंडल प्रभारियों की लिस्ट जारी करने के साथ ही उन्होंने कहा कि मंगलवार से वह जिला सम्मेलनों की शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shivpal's party is heading towards Akhilesh
शिवपाल सिंह यादव

पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी छोड़ दी थी। समाजवादी पार्टी से अलक होने के बाद बीते दिनों उन्होंने अलग पार्टी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन किया। शिवपाल ने पार्टी बनाने के बाद कहा उनके भाई और अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव उनके साथ हैं। कल मुलायम सिंह यादव नई दिल्ली में अखिलेश यादव के साथ नजर आए। उसके बाद यह स्पष्ट हो गया कि मुलायम शिवपाल के साथ नहीं, बल्कि अखिलेश के साथ खड़े हैं। शिवपाल सिंह यादव ने लखनऊ में राम सिंह यादव, आगरा में देवेंद्र गुप्ता, आजमगढ़ में राम दर्शन यादव, कानपुर में रघुराज सिंह, इलाहाबाद में प्रकाश राय, गोरखपुर में डॉ. एमपी यादव, फैजाबाद में प्रेम प्रकाश वर्मा, अलीगढ़ में यक्षपाल सिंह, झांसी में विष्णुपाल सिंह, वाराणसी में देवेंद्र सिंह, बस्ती में बाबू राम निषाद, बरेली में फरहत मियां और मेरठ में डॉ. मगरूर त्यागी प्रभारी बनाए गए हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed