फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Thefts committed after breaking the locks of locked houses belonging to two people, including an army soldier.

Etawah News: फौजी सहित दो लोगों के बंद मकानों के ताले तोड़कर चोरी

Fri, 14 Aug 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Thefts committed after breaking the locks of locked houses belonging to two people, including an army soldier.
लवेदी। बसैयाहार गांव में बुधवार देर रात चोरों ने दो बंद मकानों को निशाना बनाया। इनमें एक फौजी का घर भी शामिल है। चोर लाखों रुपये के जेवर और सामान लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। बाद में फोरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

बसैयाहार निवासी रमाकांती ने बताया कि वह रात में दूसरे मकान में सो रही थीं। सुबह उन्होंने अपने घर के कमरों के ताले टूटे देखे। रमाकांती ने बताया कि उनके मकान में 6 मार्च 2026 को भी चोरी हुई थी। उन्होंने रात करीब दो बजे दो लोगों को छत के रास्ते घर में घुसते देखा था। शोर मचाने पर भी किसी ने उनकी आवाज नहीं सुनी। रमाकांती ने जम्मू में तैनात अपने फौजी बेटे रामू को चोरी की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसी दौरान पास में रहने वाले बैकुंठनाथ डीलर के घर की दूसरी मंजिल पर भी ताला टूटा मिला। बैकुंठनाथ ने बताया कि उनके बेटे का सामान कमरे में रखा था, जो अभी घर पर नहीं है। इसलिए चोरी हुए सामान की सटीक जानकारी नहीं मिल सकी। प्रभारी निरीक्षक अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि मौके का निरीक्षण किया गया है। महिला ने पड़ोसियों पर चोरी का आरोप लगाया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed