फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Youth's body found hanging; murder alleged.

Etawah News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Fri, 14 Aug 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Youth's body found hanging; murder alleged.
चकरनगर। चांदई गांव में बुधवार रात युवक का शव घर से थोड़ी दूर जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजन ने पीटने के बाद हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने गांव के युवक समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

चांदई अड्डा निवासी सिकंदर वाल्मीकि मजदूरी करता था। भाई करन ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम सिकंदर चांदई माता मंदिर के पास स्थित दुकान से जलेबी लेने गया था। आरोप है कि वहां किसी बात को लेकर कस्बा निवासी गौरव से उसका विवाद हो गया। विवाद के बाद गौरव ने सिकंदर के साथ मारपीट की। सिकंदर जान बचाकर घर की ओर भागा तो आरोपी लाठी लेकर उसके पीछे घर तक पहुंच गया। आरोप है कि आरोपी ने सिकंदर की मां को भी पीटने की धमकी दी। घटना के बाद सिकंदर घर से चला गया। रात करीब नौ बजे नगला जोर गांव के बाहर जंगल में कंज के पेड़ से उसका शव फंदे पर लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आवश्यक साक्ष्य इकट्ठा किए। इसके बाद पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार शाम करीब चार बजे पोस्टमार्टम के बाद सिकंदर का शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

.....................................
आठ माह पहले मारपीट में पिता की हुई थी मौत
सिकंदर के भाई करन ने बताया कि करीब आठ माह पहले उसके पिता श्यामबाबू वाल्मीकि की भी विवाद के बाद मौत हुई थी। आठ जनवरी को नगला जोर गांव के बाहर चांदई अड्डा के पास वाल्मीकि समाज के लोग झोपड़ी बनाकर रहते हैं। इसी दौरान श्यामबाबू का पड़ोसी टुंडे दौहरे और ग्राम प्रधान फूल सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद मारपीट में श्यामबाबू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान फूल सिंह और टुंडे दौहरे के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को जेल भेजा था। वर्तमान में दोनों हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर हैं। सिकंदर की मां रेखा देवी का आरोप है कि उसके बेटे की हत्या भी इन्हीं लोगों ने अपने रिश्तेदार गौरव के माध्यम से कराई है। पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................................
सीओ अभय नारायण ने बताया कि युवक का शव फंदे पर लटका मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के आरोप के आधार पर गौरव समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed