फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Video of Sadar MLA goes viral; FIR registered against four SP workers based on a complaint by a BJP activist.

Etawah News: सदर विधायक का वीडियो वायरल, भाजपा कार्यकर्ता की तहरीर पर चार सपाइयों पर प्राथमिकी

Fri, 14 Aug 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Video of Sadar MLA goes viral; FIR registered against four SP workers based on a complaint by a BJP activist.
इटावा। सदर विधायक सरिता भदौरिया से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीति तेज हो गई है। भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत पर चार सपाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें रंगदारी और एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन

सपा नेता विधायक पर अभद्रता करने और दबाव में प्राथमिकी दर्ज कराने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, विधायक ने वीडियो को काट-छांटकर एआई से तैयार करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश है। बुधवार शाम को वायरल वीडियो में विधायक कुछ लोगों से निर्माण कार्य पर बात करतीं दिख रहीं हैं। इसमें सपा सांसद और नगर पालिका अध्यक्ष के पति का नाम भी लिया जा रहा है। सपाइयों ने इस वीडियो में सपा कार्यकर्ता के साथ अभद्रता का आरोप लगाया है। बुधवार देर रात भाजपा कार्यकर्ता अंकित ने कोतवाली में तहरीर दी। उसने रेशू चौधरी, अंशु चौधरी, अंकित यादव, लकी यादव और तीन-चार अज्ञात लोगों पर आरोप लगाए।
विज्ञापन

अंकित के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10:45 बजे सनसिटी गेट के पास उसे रोका गया। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। उन्होंने हर माह 20 हजार रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। मना करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। भीड़ बढ़ती देख आरोपी धमकी देते हुए वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के प्रदेश सचिव गोपाल यादव और जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू यादव ने आरोपों का खंडन किया। उन्होंने बताया कि रेशू चौधरी विधायक से गांव में भगवान परशुराम की मूर्ति और विकास कार्य की मांग करने गए थे। रेशू का आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। रेशू ने पुलिस पर सत्ता के दबाव में कार्रवाई करने का भी आरोप लगाया है। विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि उन्होंने किसी से अभद्रता नहीं की है और वीडियो साजिशन एआई से एडिट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed