फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इधर शिवपाल और उधर मुलायम ने कही ये 'अजीब बातें', सपा और प्रगतिशील पार्टी के नेता हैरान

Fri, 23 Nov 2018 02:48 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 23 Nov 2018 02:48 PM IST
विज्ञापन
Shivpal singh yadav and Mulayam singh yadav statement
डेमो पिक
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और उनके भाई शिवपाल सिंह यादव के अलग-अलग बयानों से समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हैरान हो गए हैं। इटावा के सैफई में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने गुकहा कि नेताजी चुगलखोरों और चापलूसों के बहकावे में आकर नहीं आए हैं। ऐसे चापलूसों से बचने की जरूरत है।



 

Shivpal singh yadav and Mulayam singh yadav statement
डेमो पिक

मुलायम सिंह की 80वें जन्मदिन पर सैफई के चंदगीराम स्टेडियम में आयोजित दंगल में शिवपाल सिंह का दर्द सामने आया था। दरअसल, इस दंगल का आयोजन शिवपाल सिंह की ओर से किया गया था। इसमें मुलायम सिंह के आने की भी बात कही जा रही थी, लेकिन वे नहीं पहुंचे। अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर उन्होंने जमकर निशाना साधा। कहा कि शराब खुलेआम बिक रही है। हमने जमीनों पर हो रहे कब्जे रोके, झगड़े रोकें। मंत्री पद पर रहते सबसे ज्यादा काम हमने किया। लोगों पर आरोप लगे सीबीआई का डर है।

Shivpal singh yadav and Mulayam singh yadav statement
डेमो पिक

उन्होंने कहा कि नेता जी को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से लड़ना चाहिए था। नेता जी का दूसरे दलों के लोग सम्मान करते हैं घर के लोग अपमान कर रहे हैं। नेता जी के साथ रहने की वजह से मेरा भी अपमान किया। नेता जी टुकुर-टुकुर देखते रहते थे।  शिवपाल सिंह ने कहा कि लोहिया जी समता और समपन्नता कि बात करते थे। समता आए तभी समाजवाद है। कुश्ती का खेल हिंदुस्तानी खेल है। अंग्रेजी खेल बहुत खर्चीला हैं। देसी खेलों को बढ़ावा मिलना चाहिए।  मास्टर चंदगीराम के लड़के जगदीश कालीरमन की गैरमौजूदगी पर उन्होंने कहा कि मास्टर चन्दगीराम के लड़के को आना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shivpal singh yadav and Mulayam singh yadav statement
डेमो पिक
लायम सिंह यादव ने कहा कि किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए, हम सब एक हैं, यही भावना लेकर चलना चाहिए। आज खुशी की बात है, लोग लाल टोपी पहनने लगे हैं। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं को लाल टोपी पहनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Shivpal singh yadav and Mulayam singh yadav statement
डेमो पिक
कहा, लाल टोपी से ही समाजवादी पार्टी की पहचान है। मुलायम सिंह ने कहा कि हमने पार्टी बनाई और 4 बार सरकार बनाई। लेकिन, कुछ नेताओं ने तोड़फोड़ कर गड़बड़ किया। अब प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली में सरकार बनेगी, ये हमें विश्वास है। क्योंकि अब पार्टी नौजवान है। बूढ़ी पार्टी नहीं है। आने वाले चुनाव में इतनी सीट मिलेगी कि बिना सपा के किसी की सरकार नहीं बनेगी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed