फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर में सपा का प्रदर्शन: आगे-आगे विपक्षी नेता...पीछे भागी पुलिस, बैरिकेडिंग फांदे MLA अमिताभ बाजपेई, Photos

Fri, 24 Jul 2026 08:39 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 24 Jul 2026 08:39 AM IST
सार

Kanpur News: दिल्ली की घटनाओं के विरोध में कानपुर में विपक्ष का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला। पुलिस द्वारा समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेताओं को हाउस अरेस्ट किए जाने के बावजूद उन्होंने बैरिकेडिंग फांदकर और पुलिस को चकमा देकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कई स्थानों पर पुलिस और नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक व धक्का-मुक्की हुई।

विज्ञापन
SP protest in Kanpur Opposition leaders in lead police in pursuit MLA Amitabh Bajpai climbed over barricades
सत्याग्रह पर बैठने जाते विधायक अमिताभ बाजपेई व कार्यकर्ताओं को रोकते पुलिस कर्मी - फोटो : amar ujala

कानपुर शहर में गुरुवार को तीसरे दिन भी दिल्ली की घटनाओं की गूंज रही। विरोध पर आमादा सपा, कांग्रेस नेताओं पर पुलिस ने शिकंजा ढीला नहीं होने दिया। दिन भर चूहे-बिल्ली जैसा खेल चला। नेता जहां-जहां जाते, पीछे से पहुंचती पुलिस उन्हें हाउस अरेस्ट करती रही, फिर भी नेताओं ने कई बार पुलिस का घेरा तोड़ा। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक हुई।


पुलिस की इस कार्रवाई पर सपा विधायकों अमिताभ बाजपेई, मो. हसन रूमी आदि ने घरों पर ही प्रदर्शन और सत्याग्रह किया। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने छावनी स्थित आवास पर चूड़ी भेंट सत्याग्रह किया। एआईसीसी सदस्य विकास अवस्थी ने आवास पर हाथ-पैरों में जंजीर बांधकर प्रदर्शन किया। उधर, कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला हाउस अरेस्ट के दौरान पुलिस को चकमा देकर तीन समर्थकों के साथ शाम को जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पहुंच गए जहां उन्होंने ज्ञापन दिया।

SP protest in Kanpur Opposition leaders in lead police in pursuit MLA Amitabh Bajpai climbed over barricades
घर के नीचे धरना पर बैठे विधायक अमिताभ बाजपेई व कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala

अमिताभ ने दो बार तोड़ा घेरा, फांद गए बैरिकेडिंग
सपा विधायकों ने बुधवार को एलान किया था कि गुरुवार को फूलबाग में 24 घंटे का सत्याग्रह करेंगे। साथ ही सपा की महानगर इकाई का नानाराव पार्क में मौन उपवास का कार्यक्रम था। इस पर पुलिस ने बीती रात से ही विधायकों का घर घेरे रखा। सुबह आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई काकादेव स्थित घर से किसी तरह निकल गए।

SP protest in Kanpur Opposition leaders in lead police in pursuit MLA Amitabh Bajpai climbed over barricades
सत्याग्रह पर बैठने जाते विधायक अमिताभ बाजपेई व कार्यकर्ताओं को रोकते पुलिस कर्मी - फोटो : amar ujala

पूर्व सांसद सुभाषिनी अली भी सत्याग्रह में पहुंचीं
सीएसए में चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की, तभी लोकेशन ट्रेस कर पहुंची पुलिस उन्हें घर ले आई। अमिताभ बाजपेई ने दोपहर 12 बजे फिर घर से निकले और पुलिस की बैरिकेडिंग फांदकर चौराहे तक पहुंच गए। पुलिस ने रोका तो दोनों के बीच धक्का-मुक्की एवं नोकझोंक हुई। फिर विधायक ने घर पर सत्याग्रह शुरू कर दिया। पूर्व सांसद सुभाषिनी अली भी उनके घर सत्याग्रह में पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
SP protest in Kanpur Opposition leaders in lead police in pursuit MLA Amitabh Bajpai climbed over barricades
सपा नगर अध्यक्ष फजल मेहमूद व अन्य कार्यकर्ताओं को रोकते पुलिस कर्मी - फोटो : amar ujala

सपा महानगर अध्यक्ष के घर पर पुलिस से झड़प
उधर नानाराव पार्क में आयोजित मौन उपवास में सपा कार्यकर्ता इकटठे हो रहे थे, तभी पता चला कि महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। कार्यकर्ता भागकर सिविल लाइंस स्थित उनके घर पहुंचे। यहां सपाइयों और पुलिस में झड़प हुई। बाद में महानगर अध्यक्ष ने समर्थकों के साथ घर पर ही मौन उपवास शुरू कर दिया। शाम चार बजे पहुंचे एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडेय को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
SP protest in Kanpur Opposition leaders in lead police in pursuit MLA Amitabh Bajpai climbed over barricades
पुलिस ने विधायक नसीम सोलंकी व पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को किया हाउस अरेस्ट - फोटो : amar ujala

हसन रूमी, नसीम सोलंकी, इरफान सोलंकी भी रहे नजरबंद
कैंट विधायक मो. हसन रूमी को पुलिस ने बाहर नहीं निकलने दिया। वे समर्थकों के साथ घर पर सत्याग्रह करते रहे। सीसामऊ विधायक नसीम सोलंकी, पति इरफान सोलंकी भी घर पर नजरबंद रहे। महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने भी समर्थकों के साथ घर के बाहर मौन उपवास रखा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed