फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तेज हुई 'आईपीएस सुरेंद्र दास' मामले की जांच, फोरेंसिक लैब भेजा गया बिसरा, एसपी ने कही ये बातें

Fri, 21 Sep 2018 10:05 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 21 Sep 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
sp Surendra Kumar Das commit suicide case
आईपीएस का बिसरा जांच को लखनऊ भेजा गया
जहर खाकर खुदकुशी करने वाले कानपुर के आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास का बिसरा जांच के लिए लखनऊ स्थित फोरेंसिक लैब भेज दिया गया है। एसपी क्राइम राजेश यादव ने परिजनों के पत्र और अस्पताल की सूचना को आधार बनाकर मामले की जांच तेज कर दी है। अफसरों का कहना है कि बिसरा की जांच रिपोर्ट आने के बाद साफ हो सकेगा कि उन्होंने कौन सा और कितनी तीव्रता वाला जहर खाया था।


 
sp Surendra Kumar Das commit suicide case
आईपीएस का बिसरा जांच को लखनऊ भेजा गया
2014 बैच के आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास यहां एसपी पूर्वी के पद पर तैनात थे। पांच सितंबर को तड़के सरकारी आवास में उन्होंने ने जहर खा लिया था। नौ सितंबर को रीजेंसी अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत की पुष्टि हुई थी। जहर कौन सा था, उसकी तीव्रता क्या थी, रिपोर्ट मेें यह साफ नहीं हुआ था।
sp Surendra Kumar Das commit suicide case
आईपीएस का बिसरा जांच को लखनऊ भेजा गया
थानाप्रभारी ललित मणि त्रिपाठी ने बताया बिसरा जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है। मंगलवार को सुरेंद्र की मां इंदू, भाई नरेंद्र समेत परिवार के कई लोग एसएसपी अनंत कुमार से मिले थे। परिजनों ने एसएसपी से खुदकुशी के कारणों का पता लगाने की गुजारिश की थी। पत्र भी दिया था। इसी आधार पर एसपी क्राइम राजेश यादव ने मामले की जांच तेज कर दी है। एसपी का कहना है कि जल्द ही मामले से जुड़े लोगों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
sp Surendra Kumar Das commit suicide case
आईपीएस का बिसरा जांच को लखनऊ भेजा गया
आपको बता दें कि कानपुर एसपी पूर्वी के पद पर तैनात आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने कैंट स्थित अपने सरकारी आवास में जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन और मातहत पुलिसकर्मी उन्हें उर्सला ले गए थे। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें सर्वोदय नगर स्थित रीजेंसी अस्पताल रेफर कर दिया था। आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने पांच दिन के संघर्ष के बाद दम तोड़ दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed