फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान 'गंगातट बन गया जंग का मैदान', पथराव-फायरिंग, मारपीट में घायल हुआ सैनिक

Sun, 23 Sep 2018 08:46 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 23 Sep 2018 08:46 PM IST
विज्ञापन
stone throwing and firing during Ganesh Visarjan Yatra
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बरगदियाघाट स्थित गंगा तट पर जा रही गणेश विसर्जन यात्रा में छेड़छाड़ के विरोध में दो पक्षों में विवाद हो गया। लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चलने के बाद फायरिंग हो गई। इससे वहां भगदड़ मच गई। पुलिस दो लोगों को पकड़ कर कोतवाली लाई। इस मारपीट में गंभीर घायल हुए सैनिक का पुलिस ने लोहिया अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया। 


 
stone throwing and firing during Ganesh Visarjan Yatra
घटनास्थल पर पड़े ईंट पत्थर - फोटो : अमर उजाला
फतेहगढ़ के मोहल्ला मछली टोला व सिविल लाइन से अलग-अलग प्रतिमा विसर्जन यात्राएं बरगदिया घाट पर जा रही थीं। दोनों यात्राएं रोडवेज वर्कशाप के पीछे मिल गईं और गंगा घाट पहुंची। वहां प्रतिमा विसर्जन के दौरान दोनों यात्राओं में शामिल लोगों में छेड़छाड़ व छींटाकशी को लेकर विवाद होने लगा। कुछ लोगों ने मामला शांत कर दिया। गंगा में प्रतिमाएं विसर्जित करने के बाद दोनों यात्राओं में शामिल लोग वापस आ रहे थे। इस बीच बरगदिया घाट बस्ती में सिविल लाइन न्यू जज कालोनी निवासी 22 राजपूत सैनिक देवेश सिंह का मोहल्ला मछली टोला निवासी मल्लू यादव से विवाद हो गया।
stone throwing and firing during Ganesh Visarjan Yatra
घटना के बादा कोतवाली में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
दोनों पक्षों में लाठी-डंडा चलने लगे। इस बीच पथराव होने लगा। इससे यात्रा में शामिल लोगों में भगदड़ मच गई। मामला तूल पकड़ने पर एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी। करीब तीन से चार फायर होने से स्थानीय लोग भयभीत हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दो लोगों को पकड़ लिया। उन्हें पुलिस कोतवाली ले लाई। इस मारपीट में गंभीर घायल सैनिक देवेश सिंह का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया गया। घटना की जवाबी रिपोर्ट दर्ज कराने को दोनों पक्षों से तहरीर दी गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
stone throwing and firing during Ganesh Visarjan Yatra
कोतवाली में लगी भीड़, घायल - फोटो : अमर उजाला
सैनिक देवेश कुमार ने छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी। मंदिर के पास आरोपियों पर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने को फायर करने का आरोप लगाया है। 
वहीं, दूसरे पक्ष से मछलीटोला निवासी प्रदीप यादव उर्फ मल्लू ने सैनिक समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें कहा गया कि गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा में आरोपियों ने महिलाओं के साथ छींटाकशी की। उलाहना देने पर आरोपियों ने मारपीट कर दी। इससे वह घायल हो गया। कोतवाल झांझन लाल ने बताया कि फायरिंग की घटना नहीं हुई है। मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों में समझौते की वार्ता चल रही है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed