फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिक्षिका हत्याकांडः शरीर पर चोट के निशान बयां कर रहे हैवानियत, मृतका के भाइयों ने लगाए आरोप

Mon, 30 Apr 2018 10:19 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 30 Apr 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
teacher's murder in saurikh kannauj
मृतका की फाइल फोटो
कन्नौजः शिक्षिका कुमकुम यादव उर्फ चंचल के शरीर पर मिले चोट के निशान आरोपियों की हैवानियत खुद बयां कर रहे हैं। मारपीट से चेहरे पर नीले चकत्ते पड़ गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली से मौत होना और शरीर चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है।


राजनीति में रसूख रखने वाले जिला पंचायत सदस्य चौ. मनीष यादव डंपी के दबदबा का क्षेत्र में अच्छा बोलबाला है। शिक्षिका कुमकुम यादव उर्फ चंचल के भाइयों का आरोप है कि डंपी यादव शराब का आदी है और उसके अन्य महिलाओं से भी संबंध हैं। इसी के चलते वह शराब के नशे में आकर आए दिन उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। मौके पर पड़े शिक्षिका के शव पर कई चोटों के निशान दिख रहे थे। उनसे ऐसा प्रतीत होता था कि उसके साथ घटना से पूर्व जमकर मारपीट की गई है।


मनीष यादव डंपी का राजनीति में भी बोलबाला है। सपा से जिला पंचायत सदस्य रह चुके डंपी यादव के बाद अब उनकी भाभी उपमा यादव जिला पंचायत सदस्य हैं और डंपी के साथ इस घटना में आरोपी भी हैं। इसके अलावा डंपी की मां कांती देवी यादव सौरिख नगर पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं।







 
teacher's murder in saurikh kannauj
मृतका की फाइल फोटो, शिक्षिका का पुत्र पार्थ
शिक्षिका की हत्या के मामले में आरोपी सास नगर पंचायत सौरिख की पूर्व चेयरमैन कांतीदेवी यादव के साथ मृतका के मायके के लोगों ने हाथापाई कर दी। शुक्र था कि मौके पर पुलिस मौजूद थी, इसलिए उन्हें बचाकर पुलिस थाने ले आई। सौरिख जिला पंचायत सदस्य चौधरी मनीष यादव डंपी के पूरे घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उनकी पत्नी की मौत के बाद परिवारीजन फरार हो गए। मायके के लोगों का आरोप है कि फरार होने से पूर्व उन लोगों ने सीसीटीवी कैमरे की हार्ड  डिस्क (डीवीआर) निकालकर गायब कर दी है और उसके तार काट दिए, जिससे घटना के फुटेज न मिल सकें। 

मामा के सुपुर्द किए गए बच्चे 
चौधरी मनीष यादव डंपी के दो बच्चे हैं। बड़ा पुत्र पार्थ और छोटी पुत्री किटी को उनकी मां की मौत और पिता समेत अन्य परिजनों के फरार हो जाने के बाद उनके मामा अनिल कुमार के सुपुर्द कर दिया गया। 

बच्चों को मिलेंगे तीन लाख 
मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने बताया कि मां की मौत के बाद दोनों बच्चे अनाथ हो गए हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें रानी लक्ष्मीबाई राहत कोष से तीन लाख रुपये की सहायता दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया यह सहायता राशि उन दोनों बच्चों का संयुक्त खाता खुलवा कर उसमें जमा कराया जाएगा। 

शिक्षिका का एक भाई दरोगा, दूसरा प्रधान
शिक्षिका कुमकुम यादव चंचल के पिता पुलिस से रिटायर हो चुके हैं। उनका बड़ा भाई अनिल कुमार यादव गाजियाबाद में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात है। छोटा भाई कपिल देव यादव ग्राम प्रधान है।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed