सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

PHOTOS: गंदा काम करने से मना करने पर मासूम बच्ची के नाजुक अंगों को गर्म चिमटे से दागा जाता

यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 22 May 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
The delicate organs of innocent baby were stained with hot tongs
पीडिंत मासूम को ले जाती महिला पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के काकादेव केे नवीन नगर में निर्दयी प्रॉपर्टी डीलर महिला साधना दीक्षित ने बच्ची पर हैवानियत की सभी हदें पार कर दी थीं। हाथ, पैर के अलावा उसके नाजुक अंगों को भी गर्म चिमटे से दागा। कुर्सी से बांधकर बच्ची को बेल्ट और डंडों से भी पीटा गया। पूरा शरीर जख्मों से भरा है। यह खुलासा बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट में मंगलवार को हुआ है। मेडिकल करने वाली डॉक्टरों की टीम भी महिला की हैवानियत के जख्म देखकर सहम गई।


 
Trending Videos
The delicate organs of innocent baby were stained with hot tongs
घटना के बाद मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि शरीर का कोई ऐसा हिस्सा व अंग नहीं है, जहां पर चोटें न हों। रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची के सिर व चेहरे को दीवार से लड़ाया गया है। इसी से पूरा चेहरा जख्मी हुआ है। वहीं शरीर के अलग-अलग हिस्सों में सात अंदरूनी गंभीर चोटें हैं। इसलिए डॉक्टर अब एक्सरे और अल्ट्रासाउंड करवाएंगे। जांच में अगर सब कुछ ठीक रहा तो बच्ची के जल्द स्वस्थ होने की संभावना है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
The delicate organs of innocent baby were stained with hot tongs
घटना के बाद हुआ था पथराव - फोटो : अमर उजाला
बच्ची मरी नहीं..यही बहुत है
डॉक्टरों ने जब मेडिकल रिपोर्ट तैयार की तो वह हैरान थे। उनका कहना था कि कोई महिला मासूम बच्ची को इस तरह से कैसे प्रताड़ित कर सकती है। उन्होंने कहा कि ये मान लो कि इतनी बर्बरता के बाद बच्ची मरी नहीं, यही भगवान का शुक्र है। 


 
The delicate organs of innocent baby were stained with hot tongs
मासूम बच्ची को बेरहमी से पीटा जाता गर्म चिमटे से गोदा जाता - फोटो : अमर उजाला
बच्ची के बयान अहम
बच्ची ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि उसके साथ गलत काम हुआ है। मेडिकल में स्लाइड बनाई गई है। पर, डॉक्टरों का कहना है कि अधिक समय बीतने पर स्लाइड से पुष्टि नहीं होती है। हालांकि जिस तरह से प्राइवेट पार्ट पर जख्म हैं, आशंका है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। अब बच्ची के बयान महत्वपूर्ण हो गए हैं।


 
विज्ञापन
The delicate organs of innocent baby were stained with hot tongs
इस घर में मासूम पर होता था अत्याचार - फोटो : अमर उजाला
बाहरी लोग भी पीटते थे 
बातचीत के दौरान बच्ची ने बताया कि साधना दीक्षित के दो बेटे हैं। दोनों उसको पीटते थे। इसके अलावा साधना दीक्षित के घर पर भी बहुत से लोगों का आना-जाना रहता था। वेे उसके साथ अश्लीलता करते थे। बच्ची की इन बातों से पुलिस को आशंका है कि महिला किसी गलत कामों में भी शामिल है। इस पहलू पर भी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed