फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंटर की बोर्ड परीक्षा में 'UP TOPPER' को साध्वी का बड़ा तोहफा, दिन भर लगा रहा नेताओं का तांता 

Tue, 01 May 2018 08:43 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 01 May 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
Union Minister of State Sadhvi reaches to Rajneesh's home
रजनीश का सम्मान करने पहुंचीं केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुरः इंटर की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश टॉपर रजनीश शुक्ला के घर सोमवार को सुबह से ही बधाई देने वाले नेताओं का तांता लगा रहा। केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से लेकर कारागार मंत्री जयकुमार जैकी समेत कई कद्दावर नेता गोधरौली पहुंचे।


 
Union Minister of State Sadhvi reaches to Rajneesh's home
रजनीश का सम्मान करते राज्यमंत्री जय कुमार जैकी - फोटो : अमर उजाला
केेंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने रजनीश के स्कूल सर्वोदय इंटर कालेज को अपनी निधि से दस लाख रुपये देने की घोषणा की। इससे पूूर्व उन्होंने शर्त रखी कि विद्यालय में जो कक्ष बनवाया जाएगा उसका शिलापट्ट रजनीश के नाम का होगा। इससे अन्य बच्चों के लिए यह प्रेरणा का काम करेगा। 

 
Union Minister of State Sadhvi reaches to Rajneesh's home
रजनीश का सम्मान करते पूर्व शिक्षामंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक - फोटो : अमर उजाला
इंटरमीडिएट की परीक्षा में गोधरौली गांव निवासी रजनीश शुक्ला ने 93.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में टॉप किया है। इससे प्रदेश पटल पर जनपद के साथ-साथ गोधरौली गांव और सर्वोदय इंटर कालेज का भी कीर्तिमान स्थापित हो गया। जनपद की सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति दोपहर में टॉपर के घर पहुंची। उन्होंने रजनीश को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाई। सांसद के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई ने भी टॉपर और उसके माता पिता को सम्मानित किया। साध्वी रजनीश के बाबा व परबाबा से भी मिलीं।     
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Union Minister of State Sadhvi reaches to Rajneesh's home
रजनीश का सम्मान करने पहुंचीं केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी, राज्यमंत्री जय कुमार जैकी - फोटो : अमर उजाला
इसी क्रम में कारागार और जल प्रबंधन राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी भी छात्र रजनीश शुक्ला के घर पहुंचे। उन्होंने रजनीश को श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट की और शाल ओढ़ाकर मुंह मीठा कराया। पूर्वमंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक भी गोधरौली पहुंचे। उन्होंने टॉपर छात्र को मां सरस्वती की प्रतिमा भेंट की और पूरे परिवार को माला पहनाईं। रजनीश के घर दिन भर शुभकामनाएं देने वालों की लाइन लगी रही।      
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed