उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर देवखरी गांव के पास बुधवार सुबह करीब पांच बजे लखनऊ जा रहा स्लीपर बस चालक नशे में डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में पहुंच गया। इससे बस आगरा जाने वाली लेन पर कार में टक्कर मारकर पलट गई। कार सवार मां-बेटी, नाना-नातिन सहित पांच की मौत हो गई।
‘एक्सप्रेसवे बना यमलोक’: 100KM की रफ्तार, नशे में धुत चालक, सड़क पर बिछीं लाशें, सिर धड़ से था अलग, देखें Photos
Unnao Lucknow-Agra Expressway Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार स्लीपर बस ने कार को टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे और चालक के नशे में होने की बात सामने आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार में आठ लोग सवार थे
संतकबीर नगर के थाना खलीलाबाद के गांव तेनुहारी सोयम के विनोद कुमार (45) मंगलवार शाम 7:30 बजे दोस्त दीपक कनौजिया के साथ उनकी कार से वृंदावन के लिए निकले थे। कार में दीपक की भाभी थाना बखिरा के पाड़िया निवासी प्रिया (40), बेटी दिव्या (14), बेटा आर्यन (16), बेटी अपराजिता (10) और प्रिया के पिता खलीलाबाद के धुनमुन (61) भी थे।
तीन की मौके पर ही मौत
प्रिया ने अपनी दोस्त गोरखपुर के थाना पीपीगंज के करतारी की अंजू (40), बेटी अमृता (7), बेटा रिद्यांश (5) को भी साथ ले लिया था। अभी सब उन्नाव के पास पहुंचे ही थे कि यह हादसा हो गया। हादसे में अंजू, उनकी बेटी अमृता और कार चला रहे विनोद की मौत हो गई। वहीं, धुनमुन और उनकी नातिन दिव्या की भी जान नहीं बच सकी।
सिर धड़ से हो गया था अलग
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। एयर बैग भी फट गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में बैठे लोग सीट के नीचे दब गए। अमृता का सिर धड़ से अलग हो गया। अर्टिगा कार में कुल नौ लोग सवार थे। इनमें से सिर्फ चार की जान बच पाई। वहीं, बस पलटने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यात्रियों की सूचना पर यूपीडा कर्मी और पुलिस टीम पहुंची।
55 सवारियों की थी क्षमता, बस में थे 90 यात्री
एआरटीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि बस की क्षमता 55 सवारियों की थी। चालक मोहित ने बताया कि बस में कुल 90 यात्री थे। बस बाबा खाटू श्याम प्रा. लि. बदरपुर ट्रैवल्स की है। वह हरियाणा के पटौदी से बिहार जा रहा था। बताया कि वह पलवल से बस में चढ़ा था। बस बाबा नामक चालक चला रहा था।