वर्ल्ड फेमस है कानपुरिया कुर्ता फाड़ होली, देखें तस्वीरें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें हर साल यहां होली के मौके पर इस कार्यक्रम का आयोजन होता है। इस बार भी बड़े धूमधाम से यह कार्यक्रम समपन्न हुआ। कर्ताफाड़ होली का लुत्फ उठाने के लिए यहां इस बार भी शहर के तमाम लोग जमा हुए।
वर्ल्ड फेमस है कानपुरिया कुर्ता फाड़ होली
कानपुरिया कुर्ता फाड़ होली विदेशों में भी काफी लोकप्रिय है। कुर्ताफाड़ होली का नजारा देखने के लिए हर साल कानपुर के सैकड़ों विदेशी सैलानियों का जमावड़ा लगता है। यूं तो पूरे कानपुर में कुर्ता फाड़ होली का काफी चलन है। लेकिन इसका विशेष आयोजन होता है कानपुर के आर्यनगर इलाके में... कल भी यहां जबदस्त कुर्ताफाड़ होली खेली गई।
हजारों की तादात में शहर के युवा, बूढ़े, बच्चे इस आयोजन में शामिल हुए। सभी ने पानी का फुहारों और हवा में उड़ रहे अबीर के बीच पहले जमकर डांस किया। फिर धीरे-धीरे कर कुर्ताफाड़ होली शुरू हुई।
जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ धीरे-धीरे कर युवा अपनी बाइकों पर सवार होकर यहां आने लगे। आते ही सभी ने अपने कपड़े फाड़ कार ताबड़तोड़ डांस किया। मस्ती भरा ये नजारा देखने लायक था। तारों पर झूलते फटे हुए कुर्ते और पानी की लगातार बौछार और हवा में उड़ रहा अबीर ने दृश्य को मनोरम बना दिया। इसी मस्ती में सुबह तकरीबन 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक लगातार लोगों ने डांस किया।