{"_id":"602508f776334a1e9c7f75e4","slug":"woman-tantric-took-samadhi-in-ghatampur-up-news-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक महिला बोली- प्रभु से मेरे मिलन के बीच आने वालों को माफी नहीं मिलेगी, समाधि भंग करने वाले भुगतेंगे सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांत्रिक महिला बोली- प्रभु से मेरे मिलन के बीच आने वालों को माफी नहीं मिलेगी, समाधि भंग करने वाले भुगतेंगे सजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 11 Feb 2021 04:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
घाटमपुर: महिला तांत्रिक के भू समाधि लेने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
नासमझी में मेरे भगवान के आदेश को रोकने वालों को देर सवेर सजा जरूर मिलेगी। समाधि भंग कर मुझे जगाने वाले उनका प्रकोप झलेंगे। प्रभु से मेरे मिलन के बीच आने वालों को माफी नहीं मिलेगी। यह बात गुरुवार को घाटमपुर एसडीएम कोर्ट के बाहर महिला तांत्रिक गोमती ने चिल्लाते हुए पत्रकारों से बोली।
2 of 6
घाटमपुर: महिला तांत्रिक के भू समाधि लेने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
मढ़ा गांव में भगवान से मिलने की चाहत में समाधि लेने वाली महिला तांत्रिक गोमती, उसके पति रामसजीवन, बेटी सुमित्रा व पुत्र समेत छह लोगों को गुरुवार को कड़ी सुरक्षा में पुलिस ने एसडीएम कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
Trending Videos
3 of 6
घाटमपुर: महिला तांत्रिक के भू समाधि लेने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
सजेती थाना क्षेत्र के गांव मढ़ा में तांत्रिक गोमती ने सपने में भगवान द्वारा समाधि लेने का आदेश देने की बात कहकर घर की चैखट पर 48 घण्टे की समाधि ले ली थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर उसे करीब पांच घंटे बाद समाधि से निकालकर सीएचसी भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
घाटमपुर: महिला तांत्रिक के भू समाधि लेने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार सुबह कचहरी खुलते ही सजेती पुलिस की अभिरक्षा में एसडीएम कोर्ट में पेश करने के लिए लाई गई तांत्रिक गोमती काफी गुस्से में दिखी। पत्रकारों के पूछने पर गोमती चिल्लाकर बोली, भगवान के आदेश पर समाधि ली थी।
विज्ञापन
5 of 6
घाटमपुर: महिला तांत्रिक के भू समाधि लेने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
भगवान उससे प्रेम करते हैं। अनुमति बिना क्रिया के बीच में समाधि खंडित किए जाने से वह क्रोध में हैं। भगवान व मेरे बीच आने वाले सभी लोगों को देर सवेर ही सही सजा जरूर मिलेगी। किसी को भी माफी नहीं मिलेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।