सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

लखीमपुर बवाल: प्रधान सहित 82 नामजद, 200 से अधिक अज्ञात; गांव में तनावपूर्ण शांति, घर छोड़कर भागे आरोपी

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 15 Apr 2026 03:10 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के गांव मोतीपुर ग्रांट नंबर दस में 14 अप्रैल को बवाल हुआ। इस मामले में प्रधान सहित 82 लोगों को नामजद और 200 से अधिक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव में तनावपूर्ण शांति है और पुलिस-पीएसी तैनात है। बवाल के दौरान पुलिस और निजी आठ वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे। घायल चंदा देवी ने हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराया है। मैलानी इंस्पेक्टर ने भी 74 लोगों को नामजद करते हुए एक और मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Lakhimpur Unrest 282 accused booked in two cases police deployed in the village
मोतीपुर ग्रंट नंबर 10 में हुआ था बवाल - फोटो : अमर उजाला

लखीमपुर खीरी के मैलानी थाना क्षेत्र के मोतीपुर ग्रंट नंबर 10 में मंगलवार शाम आंबेडकर प्रतिमा टूटने पर हुए बवाल के बाद गांव में तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। गांव में पुलिस-पीएसी तैनात कर दी गई है। बवाल में घायल महिला और पुलिस की ओर से बलवा, हत्या का प्रयास सहित संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों मामलों में प्रधान सहित 82 लोगों को नामजद और 200 से अधिक अज्ञात लोगों को शामिल किया गया है। 



मंगलवार शाम मोतीपुर ग्रंट नंबर 10 गांव में गाटा संख्या 1167 की 0.061 हेक्टेयर विवादित भूमि पर आंबेडकर की जयंती के मौके पर रखी गई प्रतिमा से कथित तोड़फोड़ के बाद हुए बवाल के दौरान पुलिस प्रशासन व निजी आठ वाहनों को उपद्रवियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। घायल मैकूपुर निवासी चंदा देवी ने दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि 14 अप्रैल की शाम मोतीपुर निवासी उनकी भतीजी सुनीता देवी ने सूचना दी थी कि ग्राम प्रधान विरेंद्र, काशीराम, जैपाल, वीरपाल, रामधनी, अवधेश वैयनामी जमीन में अवैध रूप से आंबेडकर प्रतिमा रखने का प्रयास कर रहे हैं। 

Trending Videos
Lakhimpur Unrest 282 accused booked in two cases police deployed in the village
घटना के बाद जुटी जुटी भीड़ - फोटो : संवाद

जब चंदा देवी मौके पर पहुंची तो आरोपी उसकी भतीजे को पीट रहे थे। आरोपियों के साथ अन्य कौशल, गुड़िया और करीब 200 से अधिक लोग इकट्ठा हो गए। चंदा देवी ने बताया कि आरोपियों ने पेट्रोल डालकर उन्हें जिंदा जलाने का प्रयास किया। घायल महिला की तहरीर पर आठ नामजद और करीब 200 अज्ञात के खिलाफ बलवा, हत्या का प्रयास, हिंसा के लिए उकसाने सहित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सीओ रमेश कुमार तिवारी ने बताया कि मैलानी इंस्पेक्टर बृजेश कुमार मौर्य की ओर से 74 लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lakhimpur Unrest 282 accused booked in two cases police deployed in the village
घटना के बाद गांव में पसरा सन्नाटा - फोटो : संवाद
पुलिस ने शुरू की धरपकड़, घर छोड़कर भागे पुरुष 
बवाव के बाद पुलिस की कई टीमों ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। गांव में सन्नाटा पसरा है। वहीं आरोपी घर छोड़कर भाग निकले हैं। घर पर महिलाएं मिलीं, जिन्होंने बवाल का ठीकरा पुलिस पर फोड़ा है। 
 
Lakhimpur Unrest 282 accused booked in two cases police deployed in the village
गाड़ियों में तोड़फोड़ करते उपद्रवी - फोटो : संवाद
उपद्रवियों ने पांच घंटे तक जमकर मचाया बवाल
बवाल के उपद्रवियों ने करीब पांच घंटे तक जमकर बवाल मचाया। रास्ते में जो वाहन आया उसे तहस-नहस करते चले गए। जो मिला उसे पर हमलावर हो गए। नायब तहसीलदार, सीओ, मैलानी इंस्पेक्टर सहित सरकारी और निजी सहित आठ वाहन क्षतिग्रस्त हुए। बवाल में करीब 25 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान जताया जा रहा है। बवाल में महिला और प्रशासन-पुलिस के नौ लोग चोटिल हुए। आरोपियों ने दो वाहन जलाए और दो वाहन नहर में पलट दिए। 
विज्ञापन
Lakhimpur Unrest 282 accused booked in two cases police deployed in the village
इसी जमीन से शुरू हुआ था विवाद - फोटो : संवाद
प्रथम दृष्टया बेशकीमती भूखंड पर कब्जा करने की मंशा 
विवादित भूखंड बांकेगंज के मुख्य मार्ग पर स्थित है। इसलिए यह भूखंड बेशकीमती है। प्रथम दृष्टया भूखंड पर कब्जा करने की मंशा उजागर हुई है। गांव वालों के अनुसार इस जमीन को हथियाने के पहले भी प्रयास होते रहे। विवाद हुए हैं। इस भूखंड पर अंबेडकर जयंती का पहली बार आयोजन करने की रूपरेखा सुनियोजित ढंग से तैयार की गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed