सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   dispute erupted in Bhira with two groups police control sitution in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: बांकेगंज बवाल के बाद अब भीरा में विवाद, आमने-सामने आए दो पक्षों के लोग, पुलिस ने कराया शांत

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 15 Apr 2026 11:32 AM IST
विज्ञापन
सार

लखीमपुर खीरी के बांकेगंज में मंगलवार को हुए बवाल के बाद, बुधवार सुबह भीरा थाना क्षेत्र के रूपनपुरवा गांव में दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस बार विवाद का कारण झंडा और एक धर्मस्थल बना। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। 

dispute erupted in Bhira with two groups police control sitution in Lakhimpur kheri
पुलिस ने लोगों को समझाकर कराया शांत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

लखीमपुर खीरी के बांकेगंज क्षेत्र में मंगलवार को हुए भारी बवाल के बाद अब भीरा थाना क्षेत्र के रूपनपुरवा गांव में बुधवार सुबह तनाव की स्थिति बन गई। एक पक्ष के लोगों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर वाला नीला झंडा धर्मस्थल पर लगा दिया, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इस पर विवाद खड़ा हो गया। शुरुआती कहासुनी धीरे-धीरे बढ़कर इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। 

Trending Videos


सूचना मिलते ही भीरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने धर्मस्थल से झंडा उतरवा दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों को थाने बुलाया गया। उनसे बातचीत की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गांव में स्थिति नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था बनी हुई है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है, जो पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

dispute erupted in Bhira with two groups police control sitution in Lakhimpur kheri
बांकेगंज में भीड़ ने गाड़ी में लगाई आग - फोटो : संवाद

बांकेगंज में क्या हुआ था?
बांकेगंज क्षेत्र के गांव मोतीपुर में मंगलवार शाम डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा टूटने के बाद जमकर बवाल हुआ था। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर पुलिस पर पथराव किया। पुलिस द्वारा खदेड़े जाने पर उग्र हुई भीड़ ने सीओ गोला रमेश तिवारी को दौड़ा लिया। उनकी व तहसीलदार की गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। गाड़ियों को बीच सड़क पलट दिया। दो गाड़ियों में आग लगा दी थी। 

संबंधित खबर- लखीमपुर बवाल: 500 से अधिक उपद्रवी, 35-40 पुलिसवाले, रात में पुलिस पर हमला, होता रहा पथराव-तोड़फोड़ और आगजनी

इस घटना के संबंध में एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि एक ही जाति के दो गुटों में प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विवाद था। दोनों गुटों के संघर्ष में ही प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद लोग उग्र हो गए थे। घटना में कुछ पुलिसकर्मी चोटिल भी हुए हैं। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया था, जिससे स्थिति और बिगड़ गई थी। भीड़ में शामिल कई लोगों को चोटें भी आई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed