सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   One ultrasound machine is completely overloaded, causing problems for pregnant women.

Lakhimpur Kheri News: एक अल्ट्रासाउंड मशीन पर पूरा बोझ, गर्भवतियां हो रहीं परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 20 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
One ultrasound machine is completely overloaded, causing problems for pregnant women.
जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए इंतजार करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की अल्ट्रासाउंड जांच व्यवस्था खुद बीमार है। पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन लगातार उपयोग के बाद गर्म होकर बार-बार बंद हो जा रही है, जिससे जांच प्रक्रिया प्रभावित हो रही है और गर्भवतियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
Trending Videos

महिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 70-80 महिलाओं की अल्ट्रासाउंड जांच होती है। मौजूदा समय में एक पोर्टेबल मशीन से ही जांच की जा रही है। लगातार इस्तेमाल के कारण मशीन ओवरहीट होकर रुक जाती है, जिससे मरीजों की लंबी कतार लग जाती है। दूर-दराज से आने वाली गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों का कहना है कि समय पर जांच न होने से उन्हें बार-बार अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ते हैं। कई महिलाओं को घंटों इंतजार के बाद भी बिना जांच कराए लौटना पड़ रहा है। गर्भावस्था में समय पर अल्ट्रासाउंड जांच जरूरी होने के कारण यह स्थिति चिंता बढ़ा रही है।
----------
केस-1: ज्योति बोलीं, बार-बार आना आसान नहीं
गांव हर्रैय्या निवासी ज्योति जांच के लिए महिला अस्पताल पहुंचीं, लेकिन मशीन गर्म होकर बंद हो जाने से उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा। उनका कहना है कि गर्भावस्था में बार-बार अस्पताल आना आसान नहीं, लेकिन मशीन की दिक्कत से परेशानी उठानी पड़ रही है।
-----------
केस-2: आरती ने कहा-मजबूरन करना पड़ा घंटों इंतजार
रामापुर निवासी आरती भी अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचीं, लेकिन मशीन बंद होने से जांच में देरी हुई। उनका कहना था कि समय पर जांच न होने से चिंता बढ़ती है और घंटों इंतजार करना मजबूरी बन गया है।
------------
जिला महिला अस्पताल में मौजूदा पोर्टेबल मशीन पर दबाव अधिक है। शासन से बड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराने के लिए मांग भेजी गई है। नई मशीन मिलने के बाद समस्या दूर होने की उम्मीद है।
-डॉ. वाणी गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed