{"_id":"69e66d67744a49d5db0e12bf","slug":"son-killed-father-injured-in-collision-with-private-bus-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-173297-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: निजी बस की टक्कर से बेटे की मौत, पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: निजी बस की टक्कर से बेटे की मौत, पिता घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
बस के नीचे फंसी बाइक। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
महेवागंज/बिजुआ। फूलबेहड़ क्षेत्र में सोमवार सुबह लखीमपुर-पलिया मार्ग पर दाउदपुर पेट्रोल पंप के पास जहानपुर गांव निवासी दीपक अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार प्राइवेट बस की चपेट में आकर उनके 14 वर्षीय पुत्र विशाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपक घायल हो गए।
परिजनों के अनुसार, विशाल अपने पिता के साथ दाउदपुर स्थित एक डेयरी से दूध लेकर लौट रहा था। इसी दौरान बस ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे विशाल बस के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया।
घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण हाईवे पर एकत्र हो गए और शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। चक्का जाम की सूचना पर एएसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। ग्रामीण मुआवजा और कार्रवाई की मांग पर करीब तीन घंटे तक डटे रहे।
अधिकारियों के समझाने और आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है। प्रभारी निरीक्षक फूलबेहड़ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप के पास बस की टक्कर से हादसा हुआ है और बस को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की हर संभव मदद की जाएगी।
-- -
अज्ञात वाहन की टक्कर से डीसीएम चालक की मौत
महेवागंज। गांव गढ़ी मिदनिया में रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव दुधवा निवासी मोनू (29) उर्फ मुकेश शुक्ला पुत्र शिवकुमार शुक्ला की मौत हो गई।
मोनू डीसीएम चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि वह रविवार रात शहर से सटे मिदनिया गांव में डीसीएम खड़ी कर बाइक से गांव लौट रहा था। सैधरी बाइपास स्थित मार्बल्स स्टोर, गढ़ी मिदनिया के पास अज्ञात वाहन से टकराकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मोनू पांच भाइयों में सबसे छोटा था। संवाद
-- -
ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत
मैगलगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव बाईकुआं में सोमवार को खेत पर काम करते समय 38 वर्षीय सुरेश पुत्र रामप्रसाद चलते ट्रैक्टर के नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X