सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Samajwadi Mahila Sabha protests over public issues

Lakhimpur Kheri News: जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी महिला सभा का प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 20 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Mahila Sabha protests over public issues
आंबेडकर पार्क में धरना देतीं सपा महिला सभा की पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। समाजवादी महिला सभा ने सोमवार को शहर के आंबेडकर पार्क में धरना-प्रदर्शन कर जिले की विभिन्न समस्याओं को उठाया। इसके बाद कार्यकर्ता जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे और महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया।
Trending Videos

ज्ञापन में मेडिकल कॉलेज को शीघ्र संचालित करने और हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग की गई। साथ ही महिला महाविद्यालयों के आसपास एंटी रोमियो स्क्वॉड की नियमित मौजूदगी, आवारा पशुओं और बंदरों से निजात दिलाने की बात कही गई। इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों में भ्रष्टाचार की जांच, मैरिज लॉन के बाहर पार्किंग व्यवस्था, रेलवे ओवरब्रिज पर जाम की समस्या का समाधान, सार्वजनिक पार्कों का सुंदरीकरण और बेहजम रोड नहर पर पुलिस पिकेट की मांग उठाई गई। सभा ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था वापस लेने और समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद सुनिश्चित करने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रख्याति खरे ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव तृप्ति अवस्थी ने कहा कि यह जनता से जुड़े मुद्दे हैं, जिन पर शीघ्र कार्रवाई जरूरी है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव, सुरेंदर, आरपी चौधरी समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed