{"_id":"69e09b9cdbff7280e30ed96c","slug":"lakhimpur-violence-miscreants-ran-riot-for-five-hours-vehicles-damaged-know-details-in-hindi-2026-04-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर बवाल: उपद्रवियों ने पांच घंटे तक मचाया था उत्पात, सरकारी और निजी आठ वाहन तोड़ डाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर बवाल: उपद्रवियों ने पांच घंटे तक मचाया था उत्पात, सरकारी और निजी आठ वाहन तोड़ डाले
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:03 PM IST
सार
लखीमपुर में हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने करीब पांच घंटे तक जमकर उत्पात मचाया। रास्ते में जो भी वाहन आया, उसे तहस-नहस करते चले। जो भी मिला उस पर वे हमलावर हो गए। नायब तहसीलदार, सीओ, मैलानी इंस्पेक्टर की गाड़ी सहित सरकारी और निजी कुल आठ वाहन क्षतिग्रस्त हुए। हिंसा में करीब 25 लाख का नुकसान का अनुमान जताया जा रहा है।
लखीमपुर खीरी जिले के मैलानी थाना इलाके में मोतीपुर ग्रंट नंबर 10 में आंबेडकर मूर्ति को लेकर हुई हिंसा की घटना के बाद दूसरे दिन भी स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। शांति व्यवस्था के लिए प्रशासन मुस्तैद है। पुलिस, पीएसी तैनात कर दी गई है।
हिंसा में घायल महिला और पुलिस की ओर से बलवा, हत्या का प्रयास सहित संगीन धाराओं में दो प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दोनों मामलों में प्रधान प्रतिनिधि सहित 82 लोगों को नामजद और 200 से अधिक अज्ञात लोगों को शामिल किया गया है।
Trending Videos
2 of 10
घटना के दिन जुटी भीड़
- फोटो : संवाद
मंगलवार की शाम गांव में गाटा संख्या 1167 की 0.061 हेक्टेयर विवादित भूमि पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर रखी गई मूर्ति से कथित तोड़फोड़ को लेकर हिंसा में पुलिस प्रशासन एवं निजी आठ वाहन उपद्रवियों ने क्षतिग्रस्त कर दिए। इसमें एक महिला और दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
बवालियों ने गाड़ियों में की थी तोड़फोड़
- फोटो : संवाद
हिंसा में घायल चंदा देवी पत्नी राजकुमार निवासी मैकूपुर ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि 14 अप्रैल की शाम मोतीपुर निवासी उनकी भतीजी सुनीता देवी पत्नी रामभजन ने सूचना दी कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विरेंद्र, काशीराम, जैपाल, वीरपाल, रामधनी, अवधेश जमीन पर अवैध रूप से आंबेडकर प्रतिमा रखना चाह रहे हैं और जान से मारने जा रहे हैं, जब चंदा देवी मौके पर पहुंचीं तो आरोपी उनकी भतीजी को मारपीट रहे थे।
4 of 10
भीड़ ने गाड़ियों में की थी तोड़फोड़
- फोटो : संवाद
आरोपियों के साथ कौशल, गुड़िया और करीब 200 से अधिक लोग इकट्ठा हो गए। चंदा देवी ने कहा है कि पेट्रोल डालकर उन्हें जिंदा जलाने का प्रयास किया। घायल महिला की तहरीर पर आठ नामजद और करीब 200 अज्ञात के खिलाफ बलवा, हत्या का प्रयास, हिंसा के लिए उकसाने सहित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
5 of 10
गांव में तैनात पुलिस फोर्स
- फोटो : संवाद
इधर सीओ रमेश कुमार तिवारी ने बताया कि मैलानी इंस्पेक्टर बृजेश कुमार मौर्य की ओर से 74 लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।