फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   If your child has a special talent, nominate him for the National Award

Lakhimpur Kheri News: आपके बच्चे में है खास प्रतिभा तो राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए करें नामांकन

Wed, 22 Jul 2026 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 22 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
If your child has a special talent, nominate him for the National Award
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार पात्र बच्चों का ऑनलाइन नामांकन 31 जुलाई 2026 तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के ऐसे बच्चे, जिन्होंने वीरता, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला व संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की हैं और उल्लेखनीय योगदान दिया है, उन्हें पुरस्कार के लिए नामांकित किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नामांकन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन किए जा रहे हैं। जनपद के ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों की जानकारी जिला विज्ञान क्लब को भी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है, ताकि योग्य बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed