{"_id":"6a5fbbfafbe6477f2f017094","slug":"four-policemen-including-a-sub-inspector-suspended-for-negligence-in-stopping-illegal-mining-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-180441-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अवैध खनन रोकने में लापरवाही पर दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अवैध खनन रोकने में लापरवाही पर दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित
Wed, 22 Jul 2026 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने रामापुर क्षेत्र में अवैध खनन रोकने में लापरवाही और दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन न करने पर दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। एक ही चौकी के चार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप है।
कुछ दिनों पहले रामापुर क्षेत्र में बालू में दबने से एक युवक की मौत हो गई थी। ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में बालू खनन के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद मामले की जांच शुरू हुई। खनन की मिल रही शिकायतों को देखते हुए एसपी ने कार्य में लापरवाही पर रामापुर चौकी प्रभारी सिद्धांत पवार, हेड कांस्टेबल विकास शर्मा, सिपाही शशिकांत और मनीष वर्मा को निलंबित कर दिया। वहीं, सोमवार को फरधान थाने में तैनात एसआई महादेवी और पढुआ थाने में तैनात जुबेर अहमद को लाइनहाजिर कर दिया गया था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दो थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि दो थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। उचौलिया में तैनात गोपाल नारायण सिंह को निघासन का नया प्रभारी बनाया गया है, जबकि निघासन में तैनात अवधराज सिंह सेंगर को उचौलिया का प्रभार सौंपा गया है।