{"_id":"6a5fbb4d8754e2916b0680bd","slug":"district-level-selection-trials-for-civil-services-players-on-6th-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-180444-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सिविल सर्विसेज खिलाड़ियों का जिला स्तरीय चयन ट्रायल छह को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सिविल सर्विसेज खिलाड़ियों का जिला स्तरीय चयन ट्रायल छह को
Wed, 22 Jul 2026 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जिला खेल कार्यालय, लालपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में छह अगस्त को सिविल सर्विसेज जनपद स्तरीय चयन ट्रायल होगा। चयन प्रक्रिया सुबह से शुरू होगी। ट्रायल में टेनिस, वॉलीबॉल, तैराकी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कैरम, शतरंज, कुश्ती, पावर लिफ्टिंग, क्रिकेट, हॉकी, खो-खो और योगासन समेत कुल 19 खेलों के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
उप क्रीड़ा अधिकारी मोहम्मद इरफान ने बताया कि चयन प्रक्रिया खेलो इंडिया व भारतीय खेल प्राधिकरण की गाइडलाइन के अनुरूप होगी। फिजिकल टेस्ट में न्यूनतम 14 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। जिला स्तरीय चयन ट्रायल में केवल सरकारी कर्मचारी खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। नियमित सेवा के छह माह पूरे कर चुके अधिकारी व कर्मचारी ही चयन प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे। चयनित खिलाड़ियों को आगे राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।