सब्सक्राइब करें

UP: मन्नतों के बाद जन्मी थी इकलौती संतान, तेंदुए ने ले ली जान; बूढ़े माता-पिता पर टूटा दुखों का पहाड़

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 26 Mar 2026 03:30 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के सिंगाही क्षेत्र में तेंदुए ने एक परिवार की दुनिया उजाड़ दिया। बुधवार शाम घर में घुसा तेंदुआ सात साल की बच्ची सिमरन को दबोच ले गया और उसे मार डाला। इस घटना ने हर किसी का दिल झकझोर दिया है। सिमरन जोगा सिंह की इकलौती संतान थी। 
 

विज्ञापन
Their only child born after years of prayers she was killed by leopard in Lakhimpur kheri
तेंदुए के हमले में मासूम सिमरन की मौत - फोटो : अमर उजाला

लखीमपुर खीरी के सिंगाही क्षेत्र के फुटहा फार्म में तेंदुए के हमले में सात वर्षीय सिमरन की मौत की घटना ने परिवार की खुशियां छीन लीं। करीब 60 वर्ष की उम्र में जोगा सिंह को मन्नतों के बाद इकलौती संतान का सुख मिला था, जिसे बुधवार शाम तेंदुए ने छीन लिया। घर में घुसा तेंदुआ माता-पिता के सामने मासूम बेटी को दबोच ले गया। इकलौती बेटी की मौत से माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस संतान के लिए जोगी सिंह ने परिवार की सहमति से तीन शादियां की, उस संतान को तेंदुए ने छीन लिया। इस घटना ने क्षेत्र के लोगों को भी झकझोर कर रख दिया।   

Trending Videos
Their only child born after years of prayers she was killed by leopard in Lakhimpur kheri
सिमरन का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

घर में खाना खा रही थी मासूम सिमरन 
फुटहा फार्म निवासी जोगा सिंह की तीसरी पत्नी सरजीत कौर (50 वर्ष) मूकबधिर हैं, जो न सुन सकती हैं और न ही बोल सकती हैं। उनसे करीब सात वर्ष पहले बेटी सिमरन का जन्म हुआ था। बुधवार शाम सिमरन घर में खाना खा रही थी, तभी तेंदुआ घर में घुस आया और माता-पिता की आंखों के सामने ही उसे जबड़े में दबोचकर उठा ले गया। करीब 500 मीटर दूर गेहूं-मसूर के खेत में ले जाकर तेंदुए ने मासूम को मार डाला। इकलौती बेटी का अधखाया शव देख माता-पिता बेसुध हो गए। मौके पर मौजूद लोगों के भी आंसू छलक पड़े।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Their only child born after years of prayers she was killed by leopard in Lakhimpur kheri
पीड़ित परिवार को अफसरों ने बंधाया ढाढ़स - फोटो : संवाद
बेहद मार्मिक है कहानी 
पीड़ित परिवार की कहानी बेहद मार्मिक है। जोगा सिंह की पहली पत्नी रंजीत कौर से कोई संतान नहीं हुई। रंजीत की सहमति से जोगी सिंह की दूसरी शादी अमरीक कौर से कराई गई, लेकिन गर्भावस्था के दौरान जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। इसके बाद करीब दस वर्ष पूर्व पहली पत्नी ने ही तीसरी शादी सरजीत कौर से कराई थी। तीसरी पत्नी से जन्मी सिमरन ही परिवार की इकलौती संतान थी। 
Their only child born after years of prayers she was killed by leopard in Lakhimpur kheri
पीड़ित परिवार को दी सांत्वना - फोटो : संवाद
करीब दो वर्ष पहले जोगा सिंह की पहली पत्नी रंजीत कौर का भी निधन हो गया। अब बुजुर्ग माता-पिता के जीवन का एकमात्र सहारा भी उनसे छिन गया। घटना के बाद से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मूकबधिर मां का विलाप और पिता की हालत देख हर किसी की आंखें नम हो रही हैं। पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
Their only child born after years of prayers she was killed by leopard in Lakhimpur kheri
धरने पर बैठे क्षेत्रीय लोग - फोटो : संवाद

घटना के बाद लोगों में आक्रोश 
घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। बृहस्पतिवार को बच्ची के परिजनों के साथ तमाम लोग धरने पर बैठे गए। पुलिस को बच्ची का शव नहीं उठाने दिया। परिजनों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) उत्तर प्रदेश के बैनर तले संगठन के विधानसभा अध्यक्ष जयमल सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में अधिकारियों को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed