{"_id":"689f5b485718d7d0690f7942","slug":"amazing-supernatural-and-unimaginable-scenes-seen-in-mathura-cm-yogi-participate-in-birth-anniversary-2025-08-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मथुरा की ये तस्वीरें मोह लेंगी मन: अद्भुत, अलौकिक और अकल्पनीय छटा; आज जन्मोत्सव में शामिल होंगे सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा की ये तस्वीरें मोह लेंगी मन: अद्भुत, अलौकिक और अकल्पनीय छटा; आज जन्मोत्सव में शामिल होंगे सीएम योगी
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा।
Published by: विकास कुमार
Updated Sat, 16 Aug 2025 12:17 AM IST
सार
शनिवार 11:30 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ मथुरा आएंगे। इसके बाद वह 12 बजे कन्हैया के जन्मोत्सव में शामिल होंगे। पूजा अर्चना करने के बाद वह पांचजन्य प्रेक्षागृह में साधु संतों को सम्मानित करेंगे और कई योजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली और लीला स्थली मथुरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली और लीला स्थली मथुरा में शुक्रवार से जन्मोत्सव शुरू हो गया। शोभायात्रा में ब्रज संस्कृति की अद्भुत, अलौकिक और अकल्पनीय छटा दिखाई दी। कहीं रास तो कहीं मयूर नृत्य देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को लुभा रहा हैं। जन्मोत्सव को भव्य और दिव्य रूप में मनाए जाने की तैयारियां पूरी हो गई है।
2 of 5
भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली और लीला स्थली मथुरा
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार 11:30 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ मथुरा आएंगे। इसके बाद वह 12 बजे कन्हैया के जन्मोत्सव में शामिल होंगे। पूजा अर्चना करने के बाद वह पांचजन्य प्रेक्षागृह में साधु संतों को सम्मानित करेंगे और कई योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। सीएम योगी के आगमन पर शुक्रवार को दिनभर अधिकारी तैयारी में जुटे रहे। हालांकि जन्मोत्सव कार्यक्रम शुक्रवार सुबह से ही शुरू हो गए हैं। सुबह करीब 10:00 बजे जन्मस्थान से विभिन्न मार्गो से होते हुए पांचजन्य पेक्षाग्रह तक शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान कलाकार बीन और ढोल नगाड़ों धुन पर जमकर झूमे। यही हाल शनिवार को रहेगा। लाखों की तादात में श्रद्धालु मथुरा पहुंचे हैं। वह जन्मोत्सव में शामिल होंगे।
3 of 5
ढोल नगाड़ो की आवाज से गूंजी कन्हैया की नगरी
- फोटो : अमर उजाला
बांसुरी की धुन तो कहीं ढोल नगाड़ो की आवाज से गूंजी कन्हैया की नगरी
भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा शुक्रवार को निकाली गई सांस्कृतिक शोभायात्रा के साथ ही श्रीकृष्णोत्सव 2025 का श्री गणेश हो गया। शुभारंभ गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने ढोल बजाकर किया। जिलाधिकारी सीपी सिंह और उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह, श्रीकृष्णजन्म स्थान सेवा संस्थान से गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने भी ढोल बजाकर शोभायात्रा में शामिल लोक कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। शोभायात्रा में लोक कलाकारों की लोक लुभावनी प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्म स्थान के मुख्य द्वार से शुरु हुई शोभायात्रा में शामिल लोक कलाकारों का जगह जगह स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। शोभायात्रा में विभिन्न टोलियों में कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जा रही लोक कला को देखकर जन्माष्टमी पर दर्शन को देश विदेश से मथुरा आए श्रद्धालुओं के कदम भी ठहर गए। कहीं मयूर नृत्य था तो कहीं ढोल नगाड़ो की आवाज गूंज रही थी। बांसुरी की धुन पर श्रद्धालुओं के कदम भी झूमने को आतुर हो रहे थे। कई टोली संकीर्तन करते हुए चल रही थी तो कहीं राजस्थानी गुजरियाँ का नृत्य लोगों को आकर्षित करता रहा। बहरूपिए भी अपनी प्रतिभा से लोगों को लुभाते रहे। बीन की आवाज भी लोगों के कानों में रस घोलती रही।
विज्ञापन
5 of 5
कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
जन्मस्थान से शुरु हुई शोभायात्रा पोतरा कुंड, गोविंद नगर, डीग गेट होते हुए फिर जन्मस्थान पहुंची। शोभायात्रा में मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव अरविंद द्विवेदी, ओएसडी प्रसून द्विवेदी, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अपर सीईओ मदन चंद्र दुबे, डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र, पर्यावरण विशेषज्ञ मुकेश शर्मा, आरपी यादव, चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार, लक्ष्मीकांत वर्मा, विहिप से अमित जैन, एड मुकेश खंडेलवाल, संस्कार भारती से शिवकुमार गुप्ता, सुरेंद्र सक्सेना, मान मंदिर बरसाना से सुनील सिंह, नीरज वशिष्ठ, धर्मेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।