सब्सक्राइब करें

UP: 'अयोध्या में 500 वर्षों की गुलामी के प्रतीक समाप्त हुए और अब श्रीकृष्ण...', मथुरा में योगी ने कही बड़ी बात

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 16 Aug 2025 09:27 PM IST
सार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मथुरा पहुंचे थे। इस दाैरान सीएम योगी ने राम जन्मभूमि का जिक्र कर श्रीकृष्ण जन्मभूमि की तरफ बड़ा इशारा किया।
 

विज्ञापन
CM gave big hint regarding Shri Krishna birthplace in Mathura on Shri Krishna Janmashtami
मथुरा में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम जन्मभूमि का जिक्र कर श्रीकृष्ण जन्मभूमि का जिक्र छेड़ा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में 500 वर्षों के गुलामी के प्रतीक समाप्त हुए...इसके बाद वह और अब श्रीकृष्ण कहते-कहते रुक गए। इसके बाद भले ही उन्होंने श्रीरामलला का मंदिर बनने की बात कही। हालांकि बिना कहे ही लोग यह समझ गए कि सीएम का इशारा श्रीकृष्ण जन्मभूमि की तरफ था।


 
Trending Videos
CM gave big hint regarding Shri Krishna birthplace in Mathura on Shri Krishna Janmashtami
मथुरा में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम ने अपने भाषण में आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिलाए पंचप्रण याद दिलाए। उन्होंने कहा कि इन पंचप्रण में गुलामी के अंशों को सर्वथा समाप्त करना, स्वदेशी को जीवन का मंत्र बनाना, विरासत के संरक्षण के लिए कार्य करना, देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले और देश के अंदर आंतरिक सुरक्षा को बेहतर करने वाले सुरक्षाकर्मी और जवानों का सम्मान और समता और सामाजिक एकता के लिए कार्य करना शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM gave big hint regarding Shri Krishna birthplace in Mathura on Shri Krishna Janmashtami
मथुरा में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम ने कहा कि आज जब काशी जाते हैं, तो काशी पूरे वैभव के साथ दुनिया को आकर्षित कर रही है। इसके बाद जैसे ही अयोध्या की बात आई तो उन्होंने सीधे कहा कि अयोध्या में 500 वर्षों की गुलामी के प्रतीक समाप्त हुए और अब श्रीकृष्ण...इतना कहकर वह रुक गए। यहां से सीएम ने अपनी बात को पलट दिया। 
 
CM gave big hint regarding Shri Krishna birthplace in Mathura on Shri Krishna Janmashtami
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण होकर के दुनिया को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। सीएम के इस बयान पर युवाओं ने पूरे परिसर को योगी-योगी नारों से गुंजायमान कर दिया। दरअसल गुलामी के प्रतीकों को लेकर सीएम का इशारा श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर ही था, लेकिन कुछ मर्यादाओं के चलते उन्होंने यह बात नहीं कही।

 
विज्ञापन
CM gave big hint regarding Shri Krishna birthplace in Mathura on Shri Krishna Janmashtami
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम ने जन्मभूमि में हरिसिंगार का पौधा रोपा
सीएम योगी ने जन्मभूमि परिसर में पारिजात (हरिसिंगार) का पौधा रोपा। इस पौधे पर चमकीले सफेद फूल खिलते हैं। मान्यता है कि ये फूल भगवान विष्णु को अर्पित किए जाते हैं। औषधि के रूप में भी फूलों का उपयोग किया जाता है। इस पौधे पर खिलने वाले पुष्प बेहद खूबसूरत होते हैं, जिन्हें शास्त्रों में घर के लिए बेहद शुभ माना गया है। पारिजात को हरसिंगार और रात की रानी के नाम से भी जाना जाता है। नारंगी डंठल वाले ये सफेद फूल देर शाम के समय खिलते हैं, जिसकी सुगंध से आसपास का वातावरण बहुत अच्छा हो जाता है और यह घर में सकारात्मकता फैलाता है। 


ये भी पढ़ें-UP: शादी करो या फिर 10 लाख रुपये दो...यूपी पुलिस के सिपाही से युवती ने इसलिए रखी ऐसी शर्त; रह जाएंगे सन्न


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed