सब्सक्राइब करें

UP: मथुरा में बाढ़ से बिगड़े हालात...सड़कों पर बह रहा यमुना का पानी, कई कॉलोनियां जलमग्न; डरा रहीं ये तस्वीरें

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 Sep 2025 01:13 PM IST
सार

यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बढ़ने के कारण जिले में बाढ़ के हालात बन गए हैं। कई कॉलोनियां जलमग्न हो गई हैं और कई गांव टापू में बदल गए हैं।

विज्ञापन
Flood In Up Due To Rising Water Level Of Yamuna Water Entered colonies In Mathura
मथुरा में बाढ़ जैसे हालात की तस्वीरें - फोटो : संवाद
यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से लगातार ऊपर बढ़ने पर जिले में बाढ़ के हालात बन गए हैं। कई कॉलोनियां जलमग्न हो गई हैं और कई गांव टापू बन गए हैं। ग्रामीण अपने गांव की सुरक्षा के लिए बोरियों में मिट्टी भरकर गांव के चारों ओर लगा रहे हैं, ताकि गांव में पानी न घुसे, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज है कि ग्रामीणों की कोई भी जुगाड़ काम नहीं कर रही है। रविवार को तड़के चार बजे से चार घंटे हुई तेज बारिश ने और खतरा बढ़ा दिया है। इससे लोगों को धड़कनें बढ़ने लगी हैं।


जमुनापार के गांव हंसगंज के लोग बीते दो दिन से बोरियों में मिट्टी भरकर गांव के चारों ओर लगाने का काम कर रहे हैं। पानी का बहाव तेज होने से ग्रामीणों का यह प्रयास विफल साबित हो रहा है। इससे लोग दहशत में आ गए हैं। लोगों का कहना है कि इस कार्य के लिए गांव के लोगों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारी बांट ली है। कोई रात में पानी की निगरानी कर रहा है तो कोई बोरियों में मिट्टी भरकर गांव के किनारे बांध लगा रहा है। हालांकि गांव के कुछ हिस्से में लोगों के मकान तक यमुना का पानी पहुंच गया है।
 
Trending Videos
Flood In Up Due To Rising Water Level Of Yamuna Water Entered colonies In Mathura
कॉलोनी में भरा पानी - फोटो : संवाद
इधर, जयसिंहपुरा, यमुना खादर समेत कई क्षेत्रों में तीन-तीन फीट पानी भर गया है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर, रविवार शाम को प्रयाग घाट का यमुना जलस्तर खतरे के निशान 166.14 मीटर से बढ़कर 166.21 मीटर दर्ज किया गया है, जो बीते 24 घंटे में सात सेंटीमीटर अधिक है। बीते सप्ताह से इसी तरह धीरे-धीरे लगातार यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे लोगों की भी धड़कनें बढ़ रहीं हैं। सिंचाई विभाग अपर खंड के एक्सईएन नवीन कुमार ने बताया कि रविवार शाम को हथिनीकुंड से 65854 क्यूसेक और ओखला से 53801 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जबकि गोकुल बैराज से एक लाख से अधिक क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Flood In Up Due To Rising Water Level Of Yamuna Water Entered colonies In Mathura
कॉलोनी में भरा पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आफत की बारिश, कॉलानियों में भरा पानी
मथुरा में रविवार सुबह चार बजे से तीन घंटे तक हुई जोरदार बारिश से शहर में जगह-जगह भयंकर जलभराव हो गया। अंडरपासों और विभिन्न मार्गों पर जलभराव होने से आवागमन ठप हो गया। कई कॉलोनियों में पेड़ उखड़ गए। सौंख अड्डा रोड पर जलभराव होने से एक घंटे तक जाम लगा रहा। मार्ग पर दो-दो फीट तक पानी भर गया। ऐसे में राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। मौसम विभाग ने सोमवार को भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
 
Flood In Up Due To Rising Water Level Of Yamuna Water Entered colonies In Mathura
मथुरा बारिश में हाईवे पर गुजरते वाहन। - फोटो : mathura
सुबह चार बजे से शुरू हुई बारिश तीन घंटे तक होती रही। इससे नए बस स्टैंड अंडरपास, भूतेश्वर अंडरपास, महोली रोड, कृष्णानगर, सौंख अड्डा रोड, छत्ता बाजार और चंदनवन समेत कई कॉलोनियों में भयंकर जलभराव हो गया। जोरदार बारिश के साथ-साथ तेज हवा से डैंपियर नगर स्थित गोल चक्कर पर पेड़ उखड़ गया और धौलीप्याऊ के निकट मोतीकुंज में भी तेज हवा से पेड़ टूट गया। सौंख अड्डा रोड पर दो-दो फीट पानी भर गया। इससे भरतपुर गेट से पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।
 
विज्ञापन
Flood In Up Due To Rising Water Level Of Yamuna Water Entered colonies In Mathura
मथुरा। कृष्णानगर में बारिश के दौरान लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : mathura
राहगीर घंटों तक जाम में फंसे रहे। हालांकि अंडरपासों पर नगर निगम की टीम ने अतिरिक्त पंप सेट लगाकर जलनिकासी की। इधर, तीन घंटे तक हुई जोरदार बारिश के बाद दिनभर बादल छाए रहे। साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी होती रही। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, सोमवार को भी जोरदार बारिश का पूर्वानुमान है। साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed