फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mathura: खतरे के निशान के पार यमुना...दो हजार लोग किए रेस्क्यू, खतरे में 1500 जिंदगियां; अगले 24 घंटे भारी

Wed, 03 Sep 2025 07:13 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 03 Sep 2025 07:13 PM IST
सार

मथुरा में यमुना के राैद्र रूप से हालात बिगड़ रहे हैं। राहत शिविरों में लोगों को पहुंचाने के लिए 2 स्टीमर और एक नाव लगाई गई है। निचले इलाकों में करीब 4 से 5 हजार लोग निवास करते हैं। दो हजार लोग शिविर में रह रहे हैं।
 

विज्ञापन
flood in up water level of Yamuna is continuously rising in Mathura
मथुरा में बाढ़ जैसे हालात की तस्वीरें - फोटो : संवाद
हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़ा गया पानी आफत बन गया है। तटवर्ती इलाकों में बनीं कॉलोनियां और गांव दरिया बन चुके हैं। इन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। प्रशासन ने 3 राहत शिविर बनाए हैं। जहां करीब 2 हजार लोगों को रखा गया है। टीमें लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गश्त कर रही हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का खाली कराया जा रहा है। नगर निगम और प्रशासन के अधिकारी खुद स्टीमर में बैठकर लोगों को आगाह कर रहे हैं। आगामी 24 घंटे तटवर्ती इलाकों के लिए खतरे का सबब बन सकते हैं। इसके अलावा कुछ इलाकों में रह रहे करीब 1500 लोगों की जिंदगियां खतरे में फंसी हैं।


 
flood in up water level of Yamuna is continuously rising in Mathura
कॉलोनी में भरा पानी - फोटो : संवाद
सिंचाई विभाग के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को यमुना का जलस्तर 166.44 मीटर तक रहा। ये रात में करीब 167.5 मीटर तक पहुंच सकता है। बाढ़ नियंत्रण प्रभारी एडीएम वित्त एवं राजस्व पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि हथनीकुंड से 3.29 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जो कि बुधवार रात से बृहस्पतिवार सुबह तक मथुरा यमुना में दस्तक दे सकता है। 



 
flood in up water level of Yamuna is continuously rising in Mathura
कॉलोनी में भरा पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रभावित क्षेत्रों में मुनादी करवाकर काॅलानियों को खाली कराया गया है। लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाने के लिए 2 स्टीमर और एक नाव लगाई गई है। जो लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि निचले इलाकों में करीब 4 से 5 हजार लोग निवास करते हैं। जिन्हें राहत शिविरों में भेजा जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
flood in up water level of Yamuna is continuously rising in Mathura
यमुना में बाढ़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन इलाकों में भरा पानी
श्हरी क्षेत्र के वृंदावन, जयसिंह पुरा, विश्राम घाट और लक्ष्मीपुर एरिया में पानी भर गया है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में महावन के नगला कोस, छाता के बाबूगढ़, मांट के नौहझील और शेरगढ़ इलाके डूब गए हैं।

 
विज्ञापन
flood in up water level of Yamuna is continuously rising in Mathura
मथुरा में बाढ़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पशुओं के लिए मुसीबत
यमुना के खादर इलाकों में पशुओं की स्थिति खतरनाक है। कुत्ते, बकरियां और गाय पानी में फंसे हैं। हालांकि उन्हें राधा गोशाला में भिजवाया जा रहा है, लेकिन इसके अलावा तमाम कुत्ते अभी बाढ़ ग्रसित इलाकों में दिखाई दिए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed