सब्सक्राइब करें

UP: प्रेमी ने उगला कातिल बनने का राज, प्रेमिका तड़पती रही...वो गला दबाता चला गया, इसलिए किया बेरहमी से कत्ल

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 18 Jul 2025 05:41 PM IST
सार

मथुरा में हुए मोनिका हत्याकांड में पुलिस ने नया खुलासा किया है। मोनिका की हत्या इसलिए हुई क्योंकि वो प्रेमी से शादी की जिद कर रही थी। प्रेमी शराब के नशे में था। उसे मोनिका पर गुस्सा आ गया। उसने मोनिका का गला इस कदर दबाया कि उसकी सांसें थम गईं। 

 

विज्ञापन
Girlfriend's murder: lost his temper in front of Monica's stubbornness pressed her throat so hard
मोनिका हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा में शादी की जिद करने पर शादीशुदा प्रेमी ने बुधवार की शाम को गला घोंटकर प्रेमिका की हत्या कर दी। यह बात उसने स्वयं पुलिस के समक्ष स्वीकारी है। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, यहां से उसे जेल भेज दिया गया।


सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि बुधवार की शाम को कृष्णानगर क्षेत्र स्थित रामनगर कॉलोनी निवासी मोनिका (22) की आगरा के फतेहपुर सीकरी के गांव नगला सराय निवासी राहुल राजपूत ने गला दबाकर हत्या कर दी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने हत्यारोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि मोनिका उससे शादी करने की जिद कर रही थी। जबकि वह पहले से शादीशुदा है और उसके एक बेटा है। इसकी जानकारी उसने पहले ही मोनिका को दे दी थी।


 
Trending Videos
Girlfriend's murder: lost his temper in front of Monica's stubbornness pressed her throat so hard
प्रेमिका की हत्या कर चौकी पहुंचा प्रेमी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार को राहुल ने मोनिका को बताया कि उसका यहां पर काम नहीं चल रहा है, इसलिए वह शहर छोड़कर अपने गांव जा रहा है। यह सुनते ही मोनिका झगड़ा करने लगी। इसी दाैरान गुस्से में उसने मोनिका का गला दबा दिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका इरादा मोनिका की हत्या करने का नहीं था। नशे में इतनी जोर से गला दबाया कि उसकी सांस रुक गईं और मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें -  पुत्रवधू पर आया दिल: सीने में घोंपा चाकू और फिर...इस पिता ने जिस तरह जवान बेटे का किया कत्ल; कांप उठेगा कलेजा


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Girlfriend's murder: lost his temper in front of Monica's stubbornness pressed her throat so hard
प्रेमिका की हत्या कर चौकी पहुंचा प्रेमी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला घुटने के कारण ही माैत होना कारण आया है। सीओ सिटी ने बताया कि पोस्टमार्टम में स्लाइड बनाई गई है। इसे जांच के लिए भेजा जाएगा। स्लाइड की जांच रिपोर्ट आने के बाद विधिक राय लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


ये भी पढ़ें -  UP: दिल्ली जाने वाले वाहनों का बदला रूट, इन मार्ग पर नो एंट्री; सावन के दूसरे सोमवार को लेकर बदली व्यवस्था

 
Girlfriend's murder: lost his temper in front of Monica's stubbornness pressed her throat so hard
प्रेमिका की हत्या कर चौकी पहुंचा प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
दो माह पहले हत्यारोपी की पत्नी से मोनिका का हुआ था फोन पर झगड़ा
पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी प्रेमी ने बताया कि दो माह पहले वह अपने घर गया था। इसी दौरान मोनिका का उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन उसकी पत्नी ने उठाया। लड़की की आवाज सुनने के बाद उसकी पत्नी ने मोनिका से पूछताछ की और उसने मोनिका को फोन पर ही खूब खरी-खोटी सुनाईं।

ये भी पढ़ें -   UP: बीच रोड पर पिट गए BJP विधायक के चाचा, सेनेटरी इंस्पेक्टर सहित 22 पर हुआ केस दर्ज; नगर-निगम में हंगामा


 
विज्ञापन
Girlfriend's murder: lost his temper in front of Monica's stubbornness pressed her throat so hard
प्रेमिका की हत्या कर चौकी पहुंचा प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
ये था पूरा मामला
शहर कोतवाली क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी में बुधवार को शादीशुदा प्रेमी ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। उसने खुद ही फोन कर उसे कमरे पर बुलाया था। हत्या के बाद वह कमरे का ताला लगाकर नशे की हालत में कृष्णानगर चौकी पहुंचा और बोला कि उससे गलती हो गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मौके पर पहुंची तो युवती का शव कमरे में पड़ा मिला। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed