सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

मुड़िया पूर्णिमा मेला: गोवर्धन परिक्रमा देने उमड़ा आस्था का सैलाब, बसों में पैर रखने की भी नहीं जगह; तस्वीरें

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 09 Jul 2025 09:52 PM IST
सार

मुड़िया पूर्णिमा मेला में परिक्रमा देने के लिए भक्तों का पहुंचना जारी है। परिक्रमा के दौरान भक्त गिरिराज प्रतिमाओं पर दूध, भोग चढ़ा रहे हैं। धूप तो कभी उमस जैसे बदलते मौसम का स्वभाव भी भक्तों का उत्साह काम नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
huge crowd of pilgrims reached for perform govardhan parikrama on mudiya purnima mela in mathura
मुड़िया पूर्णिमा मेला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा के गिरिराज तलहटी जयकारों से गूंज रही है। 21 किलोमीटर लंबे गिरिराज परिक्रमा मार्ग में मानव शृंखला बनी नजर आ रही है। कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। चौराहे और पार्किंग स्थलों सहित सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। बसों के इंतजार में बड़ी संख्या में भक्त बसों का इंतजार करते रहे। परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालु गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रहृयौ, तो पे पान चढ़े-तो पे फूल चढ़े और चढ़े दूध की धार के लोकगीतों को गाते हुए आनंदित होकर परिक्रमा कर रहे हैं।

 
Trending Videos
huge crowd of pilgrims reached for perform govardhan parikrama on mudiya purnima mela in mathura
मुड़िया पूर्णिमा मेला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धार्मिक आयोजन में भक्ति एवं संस्कृति के अनूठे नजरे दिख रहे हैं। लाखों लोग अपनी मुक्ति की कामना एवं मन में मनोकामनाएं लेकर गिरिराजजी की शरण में पहुंच रहे हैं। पग-पग पर भक्ति बह रही है। परिक्रमा के दौरान भक्त गिरिराज प्रतिमाओं पर दूध, भोग चढ़ा रहे हैं। धूप तो कभी उमस जैसे बदलते मौसम का स्वभाव भी भक्तों का उत्साह काम नहीं कर रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
huge crowd of pilgrims reached for perform govardhan parikrama on mudiya purnima mela in mathura
गोवर्धन परिक्रमा देने उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुरु पूर्णिमा पर आज मंदिर, मठ और आश्रमों में शिष्यों द्वारा गुरुजन की चरण वंदना की जाएगी। दिनभर पूजा-अर्चना का दौरा जारी रहेगा। तलहटी में स्थित आश्रम और मठ में आस्था का सैलाब उमड़ेगा। गिरिराज संत सेवा आश्रम में भक्तों का पहुंचना प्रारंभ हो चुका है। बृहस्पतिवार सुबह शिष्य आश्रम के महंत राधा मोहन दास रघुनाथ सिद्ध का गुरु पूजन करेंगे। भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं साधु-संतों द्वारा मुड़िया महोत्सव का उत्सव संक्षिप्त में मनाया जाएगा। सुबह शोभायात्रा निकाली जाएगी। सभी मंदिर-मठों में धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। नारद कुंड पर धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। महंत दीनबंधु शरण महाराज के सानिध्य में सुबह गिरिराज प्रभु का पंचामृत अभिषेक व हरि नाम संकीर्तन किया जाएगा।

 
huge crowd of pilgrims reached for perform govardhan parikrama on mudiya purnima mela in mathura
परिक्रमा मार्ग पर भक्तों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुड़िया पूर्णिमा मेले में बड़ी संख्या में लोग निस्वार्थ भाव से गिरिराज तलहटी आकर परिक्रमार्थियों की सेवा कर रहे हैं। वह भंडारों से लेकर स्वास्थ्य शिविर लगा रहे हैं। वह अपने व्यापार से अर्जित कमाई का कुछ हिस्सा इस माध्यम से गिरिराजजी की सेवा में लगा रहे हैं। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र आदि से आकर लोग श्रद्धालुओं की सेवा कर रहे हैं। पग-पग पर भामाशाह भक्तों को पूड़ी, कचौड़ी, सब्जी, कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम, चाय, हलवा, फल आदि खिला रहे हैं। 

 
विज्ञापन
huge crowd of pilgrims reached for perform govardhan parikrama on mudiya purnima mela in mathura
परिक्रमा मार्ग पर अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बरसाना के विपिन विश्वंभर शर्मा भक्तों को ठंडाई, नींबू की शिकंजी, शर्बत, जलजीरा आदि पिला रहे हैं। नगला पंजाबी निवासी सचिन चौधरी ने बताया कि उनका जमीन से संबंधित कारोबार है। हर वर्ष यहां भंडारे का आयोजन करते हैं। राधाकुंड के चंद्रप्रकाश शर्मा ने छोटी परिक्रमा मार्ग में कैला देवी मंदिर के पास भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया है। यहां पूड़ी, सब्जी, मिष्ठान भक्तों को खिलाया जा रहा है। नगला पंजाबी के ही सोनू चौधरी पेशे से किसान हैं। कहते हैं भक्तों की सेवा कर मन को संतोष प्राप्त होता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed