{"_id":"68a0dce7e5df3964070c8983","slug":"joy-of-kanhaiya-birth-prevailed-in-braj-on-shri-krishna-janmashtami-2025-08-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Krishna Janmashtami 2025: नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...जन्मे कृष्ण कन्हाई, घर-घर गूंजी बधाई; तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Krishna Janmashtami 2025: नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...जन्मे कृष्ण कन्हाई, घर-घर गूंजी बधाई; तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:12 AM IST
सार
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। घड़ी में रात के 12 बजते ही कृष्ण कन्हाई के जन्म की खुशी में भक्त झूमने लगे। घर-घर बधाई गूंजने लगीं। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर पर तो भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
1 of 7
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आनंद और उल्लास में डूबे भक्त अपने आराध्य के जन्म की प्रतीक्षा में शनिवार मध्यरात्रि को घड़ी की ओर टकटकी लगाकर देखते रहे। रात्रि के 12 बजते ही भादों की अंधेरी रात में अष्टमी पर ब्रज में कन्हैया ने जन्म लिया। इस मौके पर जन्मोत्सव के लाखों श्रद्धालु साक्षी बने।
भक्तों का उल्लास ऐसा था कि मानो ब्रज द्वापर युग के कालखंड को जी उठा हो। उस आनंद के क्षण से निकलने को तैयार ही नहीं। कान्हा की देहरी पर उमड़ा उल्लास और भावों का अश्रुपूरित सैलाब अवर्णनीय रहा। प्रभु के जन्म के बाद ब्रज का कण-कण धन्य हो उठा।
2 of 7
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कान्हा के जन्म पर मंत्रोच्चारण के बीच शंखनाद हुआ, तो मानो ब्रज की लता-पता भी झूम उठीं। गोकुल सहित पूरे ब्रज के मंदिरों में प्रगट भये गोपाला... और बधाई गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रीकृष्ण के जन्मस्थान पर माहौल कुछ ऐसा रहा कि घड़ी की सुई ने रात को 11 बजने का इशारा किया तो श्रीगणेश, नवगृह स्थापना के साथ पूजन शुरू हुआ।
3 of 7
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
11.55 बजे तक कमल पुष्प एवं तुलसीदल से सहस्त्रार्चन हुआ। अब 12 बजने में में बस पांच मिनट बाकी थे। हर श्रद्धालु लल्ला के आगमन को लेकर आतुर था। 11.59 बजते ही प्राकट्य दर्शन के लिए युगल सरकार के पट बंद हो गए। इस एक मिनट के पल में श्रद्धालुओं को लगा मानो घंटों बीत रहे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ठीक 12 बजे लीलाधर के चलित श्रीविग्रह को भागवत भवन लाया गया। यहां रजत कमल पुष्प में विराजमान भगवान श्रीकृष्ण का श्रीकृष्ण जन्मस्थान ट्रस्टी अनुराग डालमिया, सचिव कपिल शर्मा और सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने सोने-चांदी से निर्मित 100 किग्रा की कामधेनु गाय की प्रतिमा में गंगाजल सहित पंचामृत भरकर लल्ला का अभिषेक किया।
विज्ञापन
5 of 7
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस अद्भुत घड़ी पर भक्तों में उल्लास छा गया। जन्मस्थान पर ढोल-नगाड़े और घंटे घड़ियाल गूंज उठे। झांझ-मजीरे, मृदंग और शंख की मंगलध्वनि के बीच कान्हा के बधाई गीत गुंजायमान हो उठे। दर्शन का दौर 1:30 बजे तक चलता रहा। इस दौरान श्रद्धालु नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...ऐसे ही जयकारों के साथ आनंदित होकर झूमते रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।