{"_id":"69a046d0b6079153310cbd53","slug":"lathmar-holi-was-celebrated-in-nandgaon-in-mathura-2026-02-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Braj Ki Holi 2026: नंदगांव में लठामार होली, हुरियारों पर बरसी प्रेम की लाठियां; श्रद्धालुओं का उमड़ पड़ा हुजूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Braj Ki Holi 2026: नंदगांव में लठामार होली, हुरियारों पर बरसी प्रेम की लाठियां; श्रद्धालुओं का उमड़ पड़ा हुजूम
Thu, 26 Feb 2026 06:43 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 26 Feb 2026 06:43 PM IST
सार
यूपी के मथुरा जिले में होली का उल्लास छाया हुआ है। बृहस्पतिवार को नंदगांव में लठामार होली का आयोजन हुआ। बरसाना से राधारानी की सखी स्वरूप हुरियारे फगुवा लेने के लिए नंदगांव पहुंचे। छतों से टेसू के फूलों से तैयार प्राकृतिक रंग और गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर हुरियारों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
नंदगांव में लठामार होली।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में बरसाना की लठामार होली के दूसरे दिन फाल्गुन सुदी दशमी को नंदभवन, रंगीली चौक और यशोदा कुंड क्षेत्र रंग, गुलाल, फाग पद और प्रेमपगी लाठियों की वर्षा से सराबोर हो उठा। बरसाना से आईं राधारानी की सखी स्वरूप हुरियारे फगुवा लेने के लिए नंदगांव पहुंचे। यहां समाज गायन के बाद हुरियारिनों ने उन पर प्रेम पगी लाठियां बरसाईं। दोपहर से देर शाम तक चले आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं और पर्यटकों की मौजूदगी में द्वापरकालीन परंपरा एक बार फिर सजीव हो उठी।
नंदगांव में लठामार होली।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे से बरसाना से हुरियारों के जत्थों का नंदगांव आगमन शुरू हो गया। सबसे पहले वे यशोदा कुंड पहुंचे, जहां परंपरागत तरीके से उनका स्वागत किया गया। यहां रबड़ी, केसर मिश्रित भांग की ठंडाई और प्रसाद वितरित किया गया। लठमार होली के लिए हुरियारों ने सिर पर पगड़ी बांधी और ढालें संभालीं।
मथुरा के नंदगांव में लठामार होली।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यशोदा कुंड से हुरियारों का जत्था नंद के जमाई के जय उद्घोष के साथ नंदभवन की ओर रवाना हुआ। मार्ग में मिलने वाली गोपियों से हंसी ठिठोली करते हुए हुरियारे नंदभवन पहुंचे। भूरे का थोक के लोगों ने छतों से टेसू के फूलों से तैयार प्राकृतिक रंग और गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर हुरियारों का स्वागत किया गया। जगह-जगह फूलों की रंगोलियां सजाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगांव में लठामार होली।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नंदभवन पहुंचते ही अबीर गुलाल के सतरंगी बादल छा गए। यहां कृष्ण-बलराम के विग्रहों के समक्ष बरसाना और नंदगांव के समाजियों ने समाज गायन किया। फगुआ दे मोहन मतवारे, फगुवा दे आदि का गायन कर नेग मांगा। शाम करीब सवा पांच बजे रंगीली चौक पर हजारों की संख्या में हुरियारे, हुरियारिनें और श्रद्धालु एकत्र हुए। यहां फाग, रसिया और लोकगीतों पर हुरियारे-हुरियारिनों का नृत्य हुआ। समाजियों के संकेत के बाद हुरियारिनों ने हुरियारों पर प्रेमपगी लाठियों की वर्षा शुरू हुई। देरशाम तक चली इस होली को देखने के लिए हजारों लोग साक्षी बने।
विज्ञापन
नंदगांव में लठामार होली।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
लठमार होली पर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती की गई। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग की गई और ड्रोन से निगरानी रखी गई। प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी लगाए गए।
लठमार होली पर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती की गई। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग की गई और ड्रोन से निगरानी रखी गई। प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी लगाए गए।