{"_id":"69bf9aa84f7509fe480cc36a","slug":"outrage-in-mathura-riot-was-planned-from-across-the-border-2026-03-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मथुरा में आक्रोश: सीमा पार से बुना गया बवाल का ताना-बाना, मामले को हवा देने में लगे थे बाहरी, जांच में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में आक्रोश: सीमा पार से बुना गया बवाल का ताना-बाना, मामले को हवा देने में लगे थे बाहरी, जांच में खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
Published by: Akash Dubey
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:31 PM IST
सार
कोसीकलां में ईद के दिन घंटों चले बवाल को हवा देने में बाहरी तत्व लगे थे। हरियाणा और अलवर के कुछ लोग पहुंचे थे, जांच में यह तथ्य सामने आया है।
ईद के त्योहार पर तड़के गो तस्करों की तलाश में निकले गो भक्त बाबा की मौत के बाद बवाल नहीं होता, लेकिन स्थानीय राजनीति और सीमा पार से आए कुछ लोगों ने बवाल को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जांच में सामने आया है कि हरियाणा और अलवर के कुछ लोग घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को उकसाने का काम किया। एक बारगी पूरा मामला निपट गया था मगर बाहरी लोगों ने जाम नहीं खुलने दिया।
Trending Videos
2 of 10
मथुरा में बाबा की मौत पर बवाल
- फोटो : अमर उजाला
पहले तो स्थानीय अधिकारियों के समझाने पर ही समर्थक जाम खोलने पर सहमत हो गए थे, लेकिन चंद स्थानीय लोगों ने राजनीति चमकाने के लिए लोगों को उकसा कर जाम नहीं खुलने दिया। जांच में सामने आया है कि इसी दरम्यान अलवर और हरियाणा से कथित गोसेवक वहां पहुंच गए थे, जिन्होंने लोगों को पथराव करने के लिए उकसाया। जिले में सबसे अधिक मुस्लिम कोसीकलां में है, जाम भी कोसी में लगा हुआ था, ऐसे में बवाल बढ़ने की आशंका थी, लेकिन इसी दरम्यान डीआईजी शैलेश पांडेय मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने को सख्ती दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
मथुरा में बाबा की मौत पर बवाल
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने पुलिस को लाठियां फटकराने का आदेश दिया तब पुलिसकर्मियों ने हंगामा करने वालों को खदेड़ा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह का कहना है कि कोसी में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी। हादसा खराब मौसम और कोहरे के कारण हुआ। कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। जांच के बाद ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
4 of 10
फरसा वाले बाबा की मौत पर बवाल
- फोटो : अमर उजाला
दो प्राथमिकी होंगी दर्ज, शिनाख्त में जुटी रही पुलिस
हाईवे पर हुए बवाल के मामले में देर रात तक पुलिस उन प्रदर्शनकारियों को चिह्नित किया, जिन्होंने पुलिस पर पथराव किया। इस मामले में बाबा की सड़क हादसे में मौत की प्राथमिकी ट्रक चालक के विरुद्ध दर्ज की जाएगी। वहीं दूसरी प्राथमिकी हाईवे पर बवाल करने वालों के विरुद्ध पुलिस की ओर से दर्ज की जाएगी। इसके लिए पुलिस हंगामे के दौरान पथराव व गाड़ियों में तोड़फोड़ करने वालों को चिह्नित कर रही है। देर रात पुलिस शिनाख्त करने में जुटी रही। पुलिस ने करीब 25 लोगों को हिरासत में ले रखा था। एसपीआरए सुरेशचंद्र रावत ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 10
मथुरा में बाबा की मौत पर बवाल
- फोटो : अमर उजाला
दक्ष चौधरी समेत 13 गिरफ्तार, सरकारी कार्य में बाधा व अफवाह फैलाने की प्राथमिकी दर्ज
गोसेवक फरसे वाले बाबा की मौत के बाद छाता जा रहे गोसेवक दक्ष चौधरी समेत 13 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और अफवाह फैलाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।