यूपी के बिजनौर शहर में एक सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर इस मामले की जांच की तो एक चौंकाने वाला सच सामने आया। जानिए क्या है सुसाइड की असली वजह:-
यूपी पुलिस के सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान, यह थी सुसाइड की वजह, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तों द्वारा होने वाली पत्नी को सुंदर नहीं बताने से नाराज एक सिपाही ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सिपाही की नवंबर में शादी होनी थी। जिस युवती से शादी होनी थी वह भी बिजनौर पुलिस में तैनात है।
शामली जिले के गांव खानपुर निवासी दुष्यंत जावला का 23 वर्षीय पुत्र प्रियांग जावला वर्ष 2013 में पुलिस में भर्ती हुआ था। एक साल पहले वह बदायूं से बिजनौर तबादले पर आया था। बिजनौर की साकेत कॉलोनी में धर्मवीर के मकान में किराए पर रहता था। बिजनौर में तैनात एक पुलिसकर्मी से प्रियांग का रिश्ता हुआ था। नवंबर में उसकी शादी होनी थी। प्रियांग ने अपने दोस्तों से होने वाली पत्नी के बारे में बातें शेयर की तो दोस्तों ने उससे कह दिया कि जितना सुंदर प्रियांग है उतनी सुंदर उसकी होने वाली पत्नी नहीं है। इस बात से प्रियांग क्षुब्ध हो गया। इसके बाद उसने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली।
प्रियांग पुलिस लाइन में कैश कार्यालय में तैनात था। मंगलवार को लंच के बाद वह अपने कमरे पर आकर सो गया। शाम को पड़ोस में रहने वाले सिपाही के बच्चों ने कमरे में जाकर देखा तो प्रियांग पंखे में लटका हुआ था।
उसने पंखे में रस्सी से लटककर खुदकुशी कर ली थी। प्रियांग दो भाइयों में बड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रियांग के पास से मिले सुसाइड नोट में कहा गया है कि दोस्तों ने उसकी होने वाली पत्नी को उससे कम सुंदर बताया था। इस बात पर ही उसने फांसी लगाई है। प्रियांग के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने मौके का मुआयना किया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/