फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किंग खान का बर्थडे इस बार मेरठ में मनेगा! घंटाघर पर कटेगा चार किलो का केक, तस्वीरें

Thu, 01 Nov 2018 04:32 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 01 Nov 2018 04:32 PM IST
विज्ञापन
Actor Shahrukh Khan birthday will be celebrated in Meerut
शाहरुख खान

मेरठ के घंटाघर पर 'शाहरुख खान फैंस क्लब' के सदस्य केक काटकर उनका जन्मदिन मनाएंगे। खास बात यह है कि जीरो फिल्म का फोटो लगाकर केक तैयार कराया जा रहा है। क्लब से जुड़े एक फैन ने बताया कि मेरठ के लिए गौरव की बात है यहां पर किंग खान ने अपनी मूवी की शूटिंग की हैं। हम सभी बहुत खुश हैं।

Actor Shahrukh Khan birthday will be celebrated in Meerut
शाहरुख खान के फैंस - फोटो : अमर उजाला

फिल्म का पोस्टर भी लॉन्च हो चुका है जिसमें शाहरुख के साथ कटरीना और अनुष्का भी नजर आ रहीं हैं। हम सभी फैंस किंग खान की फिल्म के लिए उनको बधाई देंगे और केक काटेंगे।

Actor Shahrukh Khan birthday will be celebrated in Meerut
फाइल फोटो

बता दें कि 2 नवंबर को किंग खान का जन्मदिन होता है। 1965 को शाहरुख खान का जन्म हुआ था। 4 किलो का पोस्टर केक तैयार कराया जा रहा है। 100 से अधिक लोग इस आयोजन में शामिल होंगे। फिल्म 21 दिसम्बर को रिलीज होगी। जबकि ट्रेलर दो नवंबर को मुंबई के वडाला में लॉन्च होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Shahrukh Khan birthday will be celebrated in Meerut
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

खास बात यह है कि ट्रेलर लॉन्च के लिए अलग से घंटाघर का सेट तैयार हो रहा है। मेरठ से आरिश कुरेशी, रोहित और रिहान तीनों ही ट्रेलर लॉन्चिंग के लिए मुंबई गये हैं। तीनो किंग खान के फैंस हैं। वे अपने साथ मेरठ के फैंस का बैनर भी लेकर गए हैं।

विज्ञापन
Actor Shahrukh Khan birthday will be celebrated in Meerut
शाहरुख खान के फैंस - फोटो : अमर उजाला

फिल्म प्रमोशन के लिए मिलेगी टीशर्ट
इस मौके पर फिल्म जीरो के निर्देशक आनंद एल राय की कंपनी येलो एंटरटेनमेंट और रेड चिल्ली की और से शाहरुख के दीवानों को फिल्म जीरो के प्रमोशन के लिए टीशर्ट उपहार में देंगे। घंटाघर पर ही टीशर्ट बांटी जाएंगी। कंपनी के लोग स्वयम आकर किंग खान के दीवानों को ये टीशर्ट उनकी ओर से उपहार में देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed