{"_id":"5ced7894bdec22075e077840","slug":"air-force-president-bs-dhanoa-and-all-police-officers-paid-tribute-to-martyrs-in-saharanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि देते भर आई आंखें, बीएस धनोआ ने की पुष्प वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि देते भर आई आंखें, बीएस धनोआ ने की पुष्प वर्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 28 May 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
श्रद्धांजलि देते समय भर आई आंखें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वायुसेना स्टेशन सरसावा में कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त करने वाले सरसावा यूनिट के चार योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी गई। वायुसेना अध्यक्ष बीएस धनोआ और उनके सहयोगियों ने स्वयं मौजूद रहकर तीन हेलीकॉप्टर का फारमेशन बनाकर उड़ान भरते हुए आसमान से पुष्प वर्षा की और शहीदों को नमन किया।
2 of 9
कारगिल युद्ध के शहीदों को नमन
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को वायुसेना अवस्थान सरसावा में कारगिल शहीद वायुसेना दिवस मनाया गया। वायुसेना अवस्थान में कारगिल शहीदों की याद में निर्मित युद्ध स्मारक पर सुबह साढ़े आठ बजे कारगिल युद्ध के वीर शहीदों स्क्वाड्रन लीडर राजीव पुंडीर, फ्लाइट लेफ्टिनेंट एस मुहिलन, सार्जेंट पीवीएनआर प्रसाद एवं सार्जेंट आरके साहू की शहादत को नमन किया गया। सबसे पहले वायुसैनिकों की गारद ने शस्त्रों की नाल नीचे की। इसके बाद शहीदी धुन बजाई गई।
3 of 9
कारगिल युद्ध के शहीदों को नमन किया
- फोटो : अमर उजाला
तत्पश्चात भारतीय वायुसेना के अध्यक्ष बीएस धनोआ और पश्चिमी वायु कमान के अध्यक्ष रघुनाथ नाम्बियार ने टीम के साथ फ्लाई पास्ट करते हुए तीन एमआई-17 वी-5 हेलीकॉप्टरों के साथ मिसिंग मैन फॉरमेशन बनाकर सलामी दी। इसी दौरान युद्ध स्मारक के ऊपर पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
शहीद वायुसैनिकों को नमन किया
- फोटो : अमर उजाला
वहीं वायुसेना अध्यक्ष बीएस धनोआ ने कहा कि वायुसेना के जवानों ने बहादुरी का परिचय दिया था। उस युद्ध में शहीद वायुसेना के जवानों का स्मरण करने के लिए यह कार्यक्रम किया गया है।
विज्ञापन
5 of 9
कारगिल युद्ध के शहीदों को किया नमन
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, सरसावा वायुसेना स्टेशन के एओसी एयर कमोडोर संदीप चौधरी ने युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया और चारों वीर शहीदों के चित्रों के सम्मुख पुष्प अर्पित कर सलामी दी। शहीदों को नमन करने के लिए पहुंचे सहारनपुर आईजी शरद सचान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर दिनेश कुमार ने भी श्रद्धांजलि दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।