{"_id":"6526669adcac9758a001bcde","slug":"anirudh-murder-case-married-only-before-two-and-a-half-years-ago-wife-and-family-members-in-shock-2023-10-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनिरुद्ध हत्याकांड: ढाई साल पहले ही हुई थी शादी, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, परदादा रहे किठौर से विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिरुद्ध हत्याकांड: ढाई साल पहले ही हुई थी शादी, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, परदादा रहे किठौर से विधायक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 11 Oct 2023 03:12 PM IST
सार
मेरट से सटे मवाना के सीना गांव निवासी अनिरुद्ध उर्फ गोलू (32) की अमरोहा में हत्या कर दी गई। जवान बेटे की मौत से परिजन सदमे में हैं। अनिरुद्ध की ढाई वर्ष पहले ही शादी हुई थी। उसकी सवा साल की बेटी है।
विज्ञापन
1 of 4
अनिरुद्ध का फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मवाना थाना क्षेत्र के सीना गांव निवासी अनिरुद्ध उर्फ गोलू (32) की अमरोहा के गांव गुलालपुर में स्थित फार्म हाउस में हत्या की खबर गांव पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। बीमार पिता स्वप्निल जवान बेटे की मौत से सदमे में आ गए। पत्नी मधु का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन शव लेने के लिए गजरौला रवाना हो गए।
अनिरुद्ध ने अमरोहा के गुलालपुर गांव में निर्जन फार्म बना रखा था, वह रिश्तेदार रतनपाल भाटी के साथ खेती करते थे। खेती की देखभाल के लिए नया गांव निवासी को नौकर रखा हुआ था। दोनों की धारदार हथियार से काटकर हत्या की जानकारी मंगलवार गांव पहुंची तो कोहराम मच गया।
अनिरुद्ध के पिता बीमार रहते हैं। उनका हर तीन-चार दिन में डायलिसिस होता है। पिता ने बताया कि नौ दिन पहले अनिरुद्ध गांव से गया था। कल रात भी फोन पर बात हुई थी। उन्होंने बताया कि फार्म पर 22 सौ बीघा जमीन है, जब गंगा में पानी आता है तो कुछ जमीन गंगा के क्षेत्र में चली जाती है।
2 of 4
अनिरुद्ध का परिवार विलाप करते हुए
- फोटो : Amar Ujala
अब पानी उतरने पर खपाल को बुलाकर जमीन की पैमाइश कराकर डोलबंदी करा रहा था। उसने कहा था कि जुताई आदि के बाद वो घर आ जाएगा। पिता ने बताया कि ढाई साल पहले ही शादी हुई थी। सवा साल की बेटी नैना है। अनिरुद्ध के बड़े भाई कविष्क मावी उर्फ कोकी आगरा में इंजीनियर हैं।
नशीला पदार्थ देकर की गई हत्या: गांव के लोगों ने बताया कि अनिरुद्ध ने फार्म पर सुरक्षा के लिए तीन-चार कुत्ते भी रखे हुए थे। उनको भी नशीला पदार्थ खिलाया गया है, जिस कारण वे भी बेहोश मिले हैं। अनिरुद्ध और नौकर रतनपाल भाटी की बुरी तरह से धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई, अब सिर्फ दूसरा नौकर जीत सिंह बचा है, वही खुलासा कर सकता है कि किसने वारदात को अंजाम दिया।
3 of 4
परिवार का है अच्छा सियासी रसूख
गोलू उर्फ अनिरुद्ध के पिता मिंटू उर्फ स्वप्निल पेशे से किसान हैं। उनके चाचा राजीव कुमार 30 सालों से गांव सीना के प्रधान हैं। उनके दादा ब्लॉक प्रमुख रहे थे। वहीं परदादा भीम सिंह किठौर विधानसभा सीट से विधायक रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
परदादा रहे किठौर से विधायक
मवाना। अनिरुद्ध के परिवार का राजनीति से पुराना नाता रहा है। अनिरुद्ध के बाबा आफताब सिंह गांव में लगभग तीस साल तक प्रधान रहे। आफताब सिंह के चाचा भीम सिंह किठौर से विधायक रहे हैं। वर्तमान में ग्राम प्रधान राजीव अनिरुद्ध के रिश्ते में चाचा लगते हैं।
दोहरी हत्या की घटना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी अमरोहा को टीमें गठित कर शीघ्र घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द पर्दाफाश किया जाएगा। - मुनिराज जी, डीआईजी मुरादाबाद
हत्या क्यों की गई है, दुश्मनी या जमीन का विवाद है या कोई अन्य बिंदु, पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। - कुंवर अनुपम सिंह, एसपी
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।