फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: चाकू के निशान-गर्दन लहूलुहान फिर आत्महत्या कैसे? परिजन बोले-बेटे ने की खुदकुशी, कहीं ये तो नहीं वजह

Mon, 09 Oct 2023 04:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 09 Oct 2023 04:12 PM IST
विज्ञापन
Murder Or Suicide: Police clams Shahzad death was murder, family says he suicides
शहजाद की मौत - फोटो : Amar Ujala

मेरठ के लोहियानगर थानाक्षेत्र निवासी युवक शहजाद की हत्या की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई। उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। वह रविवार सुबह नमाज पढ़कर लौटा था और अपने कमरे में चला गया। इसके बाद सुबह परिजनों ने चाय पीने के लिए उसे आवाज दी तो उत्तर नहीं मिला।



जाकर देखा तो कमरे में उसका शव पंखे से लटका था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो मामला हत्या का सामने आया वहीं परिजनों ने कहा कि बेटे ने आत्महत्या की है। मृतक के चेहरे और गर्दन पर धारदार हथियार के निशान भी मिले। अब पुलिस हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

Murder Or Suicide: Police clams Shahzad death was murder, family says he suicides
Meerut Police - फोटो : Amar Ujala

पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि चाय के लिए कई आवाज देने पर भी जब शहजाद कुछ नहीं बोला तो परिजनों ने कमरे में जाकर उसे बुलाना चाहा, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों के कई बार बुलाने पर बेटा जब बाहर नहीं निकला तो अनहोनी का शक हुआ। परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई। युवक का लहूलुहान शव फंदे पर लटका था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की।

सूचना पर लोहिया नगर इंस्पेक्टर केपी सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम मामले की जांच के लिए बुलाया गया है। मृतक का अपने परिवार और पत्नी से भी विवाद चल रहा था। पुलिस ने छोटे भाई को हिरासत में लिया है।

Murder Or Suicide: Police clams Shahzad death was murder, family says he suicides
विलाप करती महिलाएं - फोटो : Amar Ujala

घटना आशियाना कॉलोनी गली नंबर-18 की है। मृतक की शिनाख्त शहजाद (26) के तौर पर हुई। शहजाद के घर के अगले हिस्से में पॉवरलूम की मशीन लगी है, जबकि पूरा घर पीछे की ओर रहता है। वारदात के वक्त घर के लोग अंदर ही थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder Or Suicide: Police clams Shahzad death was murder, family says he suicides
meerut police - फोटो : अमर उजाला

पुलिस पूछताछ में मृतक की मां ने बताया कि हर रोज की तरह रविवार सुबह 6 बजे शहजाद घर से नमाज पढ़ने मस्जिद गया था। वापस आया और फिर अपने कमरे में चला गया। 8 बजे तक भी वह कमरे से बाहर नहीं निकला। हम लोग घर के दूसरे कामों में लग गए। जब उसे चाय के लिए बुलाने कमरे में गए तो दरवाजा अंदर से बंद था।

विज्ञापन
Murder Or Suicide: Police clams Shahzad death was murder, family says he suicides
मृतक शहजाद - फोटो : Amar Ujala

परिजनों के मुताबिक खिड़की से देखा तो शहजाद फांसी पर लटका हुआ था। इसके बाद उन्होंने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पंखे से उतारा। देखा कि शव की गर्दन पर चोट के निशान थे,  इसके बाद शव लटकाया है। शहजाद के पिता की मौत हो चुकी है। वह मां, छोटी बहन गुलशन, छोटे भाई अकरम के साथ रहता है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed