सब्सक्राइब करें

अंजलि हत्याकांड: हत्या के बाद स्कूटी पर ले गए शव, ई-रिक्शा से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, वीडियो से खुलीं कई परतें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 26 May 2026 11:21 AM IST
सार

मेरठ के चर्चित अंजलि शर्मा हत्याकांड में हत्या के बाद शव को स्कूटी और फिर ई-रिक्शा से ले जाने का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सूफियान को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Anjali Sharma Murder Case: Accused Transported Body on Scooter, Video Goes Viral
अंजलि शर्मा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के चर्चित अंजलि शर्मा हत्याकांड में जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार नर्स अंजलि शर्मा की हत्या के बाद मुख्य आरोपी सूफियान और उसकी बहन साजिदा शव को स्कूटी पर लेकर निकले थे। बाद में शव को ई-रिक्शा के माध्यम से मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन द्वार के पास पहुंचाया गया। इस पूरे घटनाक्रम से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है।



हत्या के बाद स्कूटी पर ले जाया गया शव
पुलिस जांच के अनुसार अंजलि शर्मा की हत्या के बाद साजिदा ने स्कूटी चलाई, जबकि सूफियान ने शव को स्कूटी पर रखा। दोनों कुछ दूरी तक शव को लेकर गए। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले शव को एक निजी अस्पताल ले गए थे। इसके बाद शव को एक ई-रिक्शा में रखा गया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान सूफियान वहां से निकल गया, जबकि साजिदा शव को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची।

यह भी पढ़ें: West UP Weather: नौतपा ने दिखाए तीखे तेवर, धूप बनी आफत, अगले तीन दिन और सताएगी गर्मी

Anjali Sharma Murder Case: Accused Transported Body on Scooter, Video Goes Viral
स्कूटी पर शव लेकर जाता सूफियान - फोटो : अमर उजाला

मेडिकल कॉलेज पहुंचाने में मिली मदद
पुलिस के अनुसार मेडिकल कॉलेज पहुंचने के बाद साजिदा को वार्ड बॉय जबर सिंह की मदद मिली। जांच में सामने आया कि जबर सिंह को सहायता के लिए सूफियान ने ही फोन किया था। पुलिस ने वारदात के बाद साजिदा और जबर सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों को पहले ही न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

Trending Videos
Anjali Sharma Murder Case: Accused Transported Body on Scooter, Video Goes Viral
स्कूटी पर शव लेकर जाता सूफियान - फोटो : अमर उजाला

धर्म परिवर्तन और विवाह का दबाव बनाने का आरोप
मृतका के भाई प्रदीप शर्मा ने आरोप लगाया था कि लिसाड़ी गेट निवासी पूर्व वार्ड बॉय सूफियान अंजलि शर्मा पर धर्म परिवर्तन और विवाह का दबाव बना रहा था। आरोप है कि इसी कारण उसे पहले मेडिकल कॉलेज से हटाया भी गया था।
परिजनों का आरोप है कि अंजलि द्वारा विवाह से इनकार किए जाने के बाद सूफियान ने अपनी बहन के साथ मिलकर लोहिया नगर स्थित किराये के मकान में उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anjali Sharma Murder Case: Accused Transported Body on Scooter, Video Goes Viral
स्कूटी पर शव लेकर जाता सूफियान - फोटो : अमर उजाला

मुख्य आरोपी को भेजा गया जेल
पुलिस ने रविवार को सूफियान को जागृति विहार एक्सटेंशन क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने बताया कि वारदात के बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया था। क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन शुचिता सिंह के अनुसार आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में तीन आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है और सभी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
Anjali Sharma Murder Case: Accused Transported Body on Scooter, Video Goes Viral
स्कूटी पर शव लेकर जाता सूफियान - फोटो : अमर उजाला

जांच जारी, वीडियो बना अहम साक्ष्य
पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। स्कूटी पर शव ले जाने का वायरल वीडियो भी जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। जांच एजेंसियां उपलब्ध साक्ष्यों और बयानों के आधार पर आरोपपत्र की तैयारी में जुटी हैं।

नोट: धर्म परिवर्तन और अन्य आरोप मृतका के परिजनों द्वारा लगाए गए हैं। इन आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया और पुलिस जांच के निष्कर्षों के आधार पर होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed