आपके साथ कुछ गलत होता है तो चुपचाप रहकर उसे सहें नहीं बल्कि सामना करें। जब परेशानी का सामना करेंगे तो उसका हल भी निकलेगा। अपने आसपास कोई बाल विवाह, बाल यौन शोषण, अपराध या छेड़छाड़ दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं और अपनी सुरक्षा करें। बालिकाओं को अपनी सुरक्षा स्वयं करने का यह हुनर एसपी देहात अविनाश पांडेय ने सिखाया।
अपराजिता: मुश्किलों से बिल्कुल न डरें, डटकर सामना करें, तभी तो आसान होगी मंजिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को सेठ बीके माहेश्वरी इंटर कॉलेज सरायलाल दास में बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान का शुभारंभ हुआ। पुलिस, जिला प्रशासन व अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत यह आयोजन हुआ। आयोजन का शुभारंभ एसपी देहात अविनाश पांडेय ने किया। विद्यालय की प्रिंसिपल सुषमा गुप्ता ने स्वागत किया। छात्राओं ने स्वागत गीत व सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी।
हेयरपिन, ईयरफोन को बनाएं हथियार
अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान अभियान के सदस्य उप्र शोतोकाई संघ की ओर से शिहान सिराज अहमद, शिहान दिनेश की टीम ने छात्राओं को आत्मसुरक्षा के गुर सिखाए। टीम के सदस्यों ने छात्राओं को उनके पास मौजूद छोटी-छोटी चीजों हेयरपिन, पेंसिल, पेन, ईयरफोन, मोबाइल, पर्स, आईकार्ड, रूमाल, दुपट्टा, कंगन, नाखून, रजिस्टर, पानी की बोतल को हथियार बनाकर प्रयोग करने के टिप्स दिए।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दिया बालिका सुरक्षा का संदेश
मल्हू सिंह कन्या इंटर कॉलेज मटौर दौराला की छात्राओं ने प्रिंसिपल डॉ. नीरा तोमर के निर्देशन में बालिका शिक्षा, एसिड अटैक व बालिका सुरक्षा पर नाटिका का मंचन किया। बीट्स ऑफ डांस एकेडमी से निर्देशक समीर खुर्शीद के निर्देशन में तनीषा भाटिया, अवनी सिंघल, स्वाति व उरोज ने डांस के जरिए बालिका सुरक्षा को दिखाया। सेठ बीके माहेश्वरी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से बालिका सशक्तीकरण का संदेश दिया।
आयोजन में डिप्टी सीपीओ महेश कुमार कर्णवाल, डीपीओ शत्रुघन कनौजिया, शिक्षा विभाग से एएओ नीरज वर्मा, मंडलीय सलाहकार यूनिसेफ गुरमुख सिंह लांबा, अपराजिता अभियान की सदस्य संकल्प संस्था से अतुल शर्मा, मल्हू सिंह इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नीरा तोमर, जनहित फाउंडेशन की संचालिका अनीता राणा, सारथी संस्था की संचालिका कल्पना पांडे, काव्यांजलि संस्था की निदेशिका प्रीति त्यागी, सुरभि परिवार से दिनेश तलवार, स्कूल की शिक्षिका मंजू विश्नोई, शबाना, अलका शर्मा, प्रीति राणा, मेघा वर्मा, पूनम माहेश्वरी, पुष्पांजलि व प्रीति मोहता ने सहयोग दिया।