{"_id":"5d1b38da8ebc3e3ce6374c76","slug":"badmash-free-a-criminal-from-police-custody-in-muzaffarnagar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: पुलिस की आंखों में मिर्ची डाली, दरोगा को गोली मारकर कस्टडी से छुड़ाया कुख्यात, तस्वीरें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: पुलिस की आंखों में मिर्ची डाली, दरोगा को गोली मारकर कस्टडी से छुड़ाया कुख्यात, तस्वीरें
Tue, 02 Jul 2019 04:31 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 02 Jul 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
वारदात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में अपराधियों के बीच कानून का खौफ बिल्कुल नहीं है। यहां लगातार अपराध की वारदातें थम नहीं रही हैं वहीं शातिर अपराधियों को पुलिस कस्टडी से छुड़ाए जाने का सिलसिला भी लगातार जारी है। मंगलवार को मुजफ्फरनगर में पेशी पर आए एक कुख्यात को बदमाश पुलिस कस्टडी से लेकर फरार हो गए। इस दौराए एक दरोगा को बदमाशों ने गोली भी मार दी।
मिर्ची पाउडर
- फोटो : अमर उजाला
जानसठ कोतवाली क्षेत्र मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात से दहल गया। गांव सलारपुर के पास सफेद रंग की वरना कार सवार बदमाश पुलिस पर हमला कर मंसूरपुर क्षेत्र के गांव जोहरा निवासी शातिर अपराधी रोहित उर्फ सांडू को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाकर फरार हो गए।
कुख्यात रोहित उर्फ सांडू
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक कुख्यात अपराधी रोहित कई संगीन मामलों में लंबे समय से जेल में बंद था। जिसे मुजफ्फरनगर से मिर्जापुर की जेल में स्थानांतरित किया गया था। मंगलवार को मिर्जापुर पुलिस उसे लेकर एक मुकदमे की पेशी पर एडीजे फर्स्ट कोर्ट में लेकर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कोर्ट में पेशी के बाद दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस इसे लेकर मिर्जापुर लौट रही थी। यहां जानसठ के पास सलारपुर में एक होटल पर खाना खाने के लिए पुलिस रुक गई। इसी दौरान सफेद रंग की वरना कार में सवार बदमाश वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
घायल दरोगा
- फोटो : अमर उजाला
बदमाशों की मंशा को भांप पुलिसकर्मी चौकन्ने हुए कि बदमाशों ने पुलिस वालों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और गोली चला दी। गोली दरोगा दुर्ग विजय सिंह को जा लगी जिससे वह घायल हो गए। वहीं बदमाश शातिर अपराधी रोहित को छुड़ाकर मीरापुर की ओर फरार हो गए।