{"_id":"5d1b0c6a8ebc3e3ce6374c3e","slug":"police-could-not-arrested-main-accused-of-rucks-in-meerut-several-arrested","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेरठ में बखेड़े के मुख्य आरोपी को खुली छूट, 28 बवालियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में बखेड़े के मुख्य आरोपी को खुली छूट, 28 बवालियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tue, 02 Jul 2019 01:18 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 02 Jul 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार नामजद आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बखेड़े को 24 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत गया। सिपाही से लेकर अधिकारी देर रात तक सड़कों पर रहे। इसके बावजूद नामजद मुख्य आरोपी युवा सेवा समिति के अध्यक्ष बदर अली को पुलिस ने खुली छूट दी।
पुलिस ने लाठीचार्ज किया
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को हुए बवाल में नामजद आरोपियों को देहली गेट पुलिस ने किया गिरफ्तार। नौचंदी पुलिस ने भी आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है बताया जा रहा है कि अब तक इस बवाल में 28 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं
एसपी सिटी के मुताबिक थाना देहली गेट, कोतवाली, सिविल लाइन, नौचंदी और लिसाड़ी गेट में 75 बवाली नामजद और तीन हजार से ज्यादा अज्ञात मुल्जिम बनाए गए।
एसपी सिटी के मुताबिक थाना देहली गेट, कोतवाली, सिविल लाइन, नौचंदी और लिसाड़ी गेट में 75 बवाली नामजद और तीन हजार से ज्यादा अज्ञात मुल्जिम बनाए गए।
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक दो एसपी, सात सीओ और पांच थानेदारों के अलावा करीब 800 पुलिसकर्मी तैनात रहे। डीएम, एसएसपी भी राउंड पर रहे। लेकिन इसके बावजूद पुलिस बदर अली को गिरफ्तार करने का साहस नहीं जुटा पायी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, देर रात पुलिस ने बवाल में शामिल दस आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही। जिसमें कई बवालियों के पर पहले से मुकदमे हैं। हालांकि अधिकारी आरोपियों की गिरफ्तारी छुपाते रहे। चार आरोपी देहली गेट, तीन लिसाड़ीगेट बाकी दूसरे थानों में रखे गए।
विज्ञापन
लोगों को समझाते शहरकाजी
- फोटो : अमर उजाला
मेरा भीड़ से कोई लेना-देना नहीं
सोमवार दिन भर बदर अली अपने ऑफिस में बैठकर मीटिंग करता रहा। सवाल है कि पुलिस को बदर अली की गिरफ्तारी करने के लिए किसके आदेश का इंतजार है। वहीं नामजदगी के बाद बदर अली खुद को बेकसूर बता रहा है।
सोमवार दिन भर बदर अली अपने ऑफिस में बैठकर मीटिंग करता रहा। सवाल है कि पुलिस को बदर अली की गिरफ्तारी करने के लिए किसके आदेश का इंतजार है। वहीं नामजदगी के बाद बदर अली खुद को बेकसूर बता रहा है।