फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रह्लाद नगर प्रकरण के बाद भाजपा नेताओं के निशाने पर थे नितिन तिवारी, बखेड़े ने कराया तबादला

Tue, 02 Jul 2019 12:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 02 Jul 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
Nitin Tiwari was on target of BJP leaders after Prahlad Nagar episode in Meerut
एसएसपी नितिन तिवारी - फोटो : social media

एसएसपी नितिन तिवारी आखिरकार मेरठ के मिजाज को भांपने में चूक कर गए। पहले प्रह्लाद नगर प्रकरण हो गया, जिसमें भाजपा नेताओं ने उन पर निशाना साधा। रविवार को बिना अनुमति के फैज-ए-आम में मीटिंग और बखेड़े ने आखिरकार उन पर गाज गिरा दी। साथ में आईजी रामकुमार का भी ट्रांसफर हो गया। उन्हें लखनऊ पीएसी भेजा गया है। 


 

Nitin Tiwari was on target of BJP leaders after Prahlad Nagar episode in Meerut
meerut police, meerut news - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को कमिश्नर कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में भाजपा विधायकों ने एसएसपी को निशाने पर ले लिया। भाजपा नेताओं ने सीधे कहा कि फैज-ए-आम में हुई मीटिंग और बिना अनुमति के जुलूस निकालना एसएसपी की चूक रही है। 


 
Nitin Tiwari was on target of BJP leaders after Prahlad Nagar episode in Meerut
लोगों को समझाते शहरकाजी - फोटो : अमर उजाला

इतनी भीड़ कैसे जुटी और जुलूस को क्यों नहीं रोका गया। इस बैठक में भाजपा नेताओं ने एसएसपी नितिन तिवारी पर निशाना साधा। वहीं, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने भी सोमवार दिन में ही मुख्यमंत्री को मेरठ में हुए बखेड़े की जानकारी देते हुए एसएसपी और एसपी सिटी पर निशाना साधा। सीधे कहा कि शहर में जब धारा 144 लागू थी तो गुंडागर्दी क्यों हुई, इसके जिम्मेदार पुलिस अफसर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nitin Tiwari was on target of BJP leaders after Prahlad Nagar episode in Meerut
पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला

वहीं, यह भी माना जा रहा है कि एसएसपी ने ज्ञापन लेने के लिए भी जिले के एक प्रशासनिक अधिकारी को कॉल की। लेकिन इस प्रशासनिक अधिकारी ने साफ कह दिया कि रविवार है। धारा 144 लागू है। कोई ज्ञापन नहीं लिया जाएगा। 


 
विज्ञापन
Nitin Tiwari was on target of BJP leaders after Prahlad Nagar episode in Meerut
हंगामा कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

इस जुलूस का नतीजा यह हुआ कि अराजक तत्वों ने धार्मिक नारे लगाते हुए पुलिस पर पथराव कर सीओ और इंस्पेक्टरों से हाथापाई की। जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। जिस तरह से भाजपा नेताओं ने घेराबंदी की थी, उसे लग रहा था कि पुलिस अफसरों पर गाज गिर सकती है। आखिरकार एसएसपी नितिन तिवारी और आईजी रेंज रामकुमार पर गाज गिर ही गई। अभी कुछ और अफसरों पर भी गाज गिर सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed