फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अन्नू की बड़ी उपलब्धि: छलक पड़े मां के आंसू, बधाई देने वालों का लगा तांता, पूरा गांव मना रहा जश्न, तस्वीरें

Tue, 03 Oct 2023 08:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 03 Oct 2023 08:26 PM IST
विज्ञापन
Asian Games 2023: Mother emotional on achievement of daughter Annu Rani, celebration is being held in village
अन्नू रानी का परिवार। - फोटो : अमर उजाला

मेरठ की पारुल चौधरी के बाद अन्नू रानी ने भी इतिहास रच दिया है। एशियाड की महिलाओं की भाला-फेंक स्पर्धा में अन्नू ने स्वर्ण जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपने चौथे प्रयास में सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 62.92 मीटर भाला फेंका। श्रीलंका की नदीशा दिलहान ने रजत पदक जीता है।

मेरठ के सरधना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव की रहने वाली अन्नू रानी ने गोल्ड जीतकर देश का नाम रोशन किया है। अन्नू रानी के एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर गांव और शहर में जश्न का माहौल है।

Asian Games 2023: Mother emotional on achievement of daughter Annu Rani, celebration is being held in village
परिजनों को मिठाई खिलाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

बता दें दि गांव के लोग अन्नू के परिजनों को बधाई देने उनके घर पहुंच रहे हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने अन्नू रानी के परिजनों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। ग्रामीणों ने कहा कि गांव की बेटी ने आज गांव, जिला, प्रदेश और देश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। 

Asian Games 2023: Mother emotional on achievement of daughter Annu Rani, celebration is being held in village
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

अन्नू रानी के पिता किसान अमरपाल सिंह ने बधाई देने पर ग्रामीणों का शुक्रिया किया। वहीं, वीडियो कॉल पर जब अन्नू ने अपनी मां मुन्नी देवी व भाई उपेंद्र से गोल्ड मेडल जीतने की जानकारी दी तो बेटी की उपलब्धि पर मां के आंसू छलक पड़े। अन्नू की मां ने कहा कि बेटी की इस उपलब्धि पर पूरे परिवार को गर्व है। वहीं, परिवार में जश्न का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Asian Games 2023: Mother emotional on achievement of daughter Annu Rani, celebration is being held in village
अन्नू रानी का परिवार। - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि अन्नू एशियाड में जेवलिन थ्रो में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बन गई हैं। 72 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब एशियाई खेलों में महिलाओं के भाला फेंक में किसी भारतीय ने स्वर्ण जीता है।
विज्ञापन
Asian Games 2023: Mother emotional on achievement of daughter Annu Rani, celebration is being held in village
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

अन्नू ने 2020 टोक्यो ओलंपिक (2021 में खेला गया था) के लिए क्वालिफाई किया था। इसके अलावा वह राष्ट्रमंडल खेलों में भी भाला फेंक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट भी हैं। 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में अन्नू ने कांस्य जीता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed