अजय पाठक की मंडली का सबसे खास शिष्य था हिमांशु। एक तरह से वो अजय का पीए था। भजन गायक अजय उस पर भरोसा कर हर काम उसे सौंप देते थे। घर के सदस्यों के साथ घुल मिलकर रहता था। बच्चों के साथ खेलता, मस्ती करता लेकिन कौन जानता था कि जिस पर परिवार इतना विश्वास जताता है। वहीं उनके साथ विश्वासघात कर उनके हंसते खेलते परिवार को खत्म कर डालेगा।
भजन गायक मर्डर: कत्ल के बारे में पढ़ा, अब कातिल को जानिए..., हत्यारोपी की मां ने कही ये बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को भी हत्यारोपी हिमांशु अजय पाठक के घर रुका था। अजय पाठक के पास उसके कुछ रुपये थे जो उसे वापस चाहिए थे। घर में जब सभी खाना खा चुके तो हिमांशु अजय पाठक के कमरे में गया उनसे बातचीत की और पैर दबाने लगा।
पैर दबाते हुए ही उसने गुरु से रुपये देने के लिए कहा। जिस पर अजय ने उसे धमका दिया। बस इसके कुछ ही घंटे बाद हिमांशु ने न सिर्फ अपने गुरु को मौत के घाट उतारा बल्कि उनकी पत्नी और दो मासूम बच्चों को भी मौत की नींद सुला दिया।
तीन साल पहले हुई थी आरोपी की शादी
वीभत्स हत्याकांड को अंजाम देने वाले हिमांशु सैनी की तीन साल पूर्व गंगोह क्षेत्र के गांव मारकपुर निवासी वर्षा से शादी हुई थी। हिमांशु के एक वर्ष का बेटा आयुष है।
वारदात के बाद गांव में हर कोई हैरान
एक मकान के अंदर ही हिमांशु का परिवार तथा उसके ताऊ ऋषिपाल व राकेश का परिवार रहता है। जबकि दो ताऊ कंवरपाल व नरेश अलग मकानों में रहते है। हिमांशु के परिवार के पास करीब तीन बीघा कृषि जमीन है। उधर, गांव में ग्रामीण चर्चा कर रहे थे कि वह तो किसी से झगड़ा नहीं करता था फिर ऐसा काम क्यों किया।
मां बोली उसने तो हमें भी मार दिया
अंतरराष्ट्रीय भजन गायक, उनकी पत्नी, बेटी व बेटे की धारदार हथियार से काटकर हत्या करने के आरोपी की मां ने कहा कि अगर उसके बेटे ने ऐसा काम किया है तो बहुत गलत किया। इस तरह का बुरा काम करके उसने उन्हें भी मार दिया। हत्यारोपी हिमांशु की ससुराल गंगोह क्षेत्र के मारकपुर में है।
आदर्श मंडी थानाक्षेत्र की पंजाबी कालोनी में भजन गायक अजय पाठक उनकी पत्नी, बेटी और बेटे भागवत की निर्मम हत्या के आरोप में कैराना क्षेत्र के गांव झाड़खेड़ी निवासी हिमांशु सैनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे झाडखेड़ी में हत्यारोपी हिमांशु सैनी की मां जगवती घर के बाहर खड़ी थी।
पिता की आठ साल पहले हो चुकी मौत
जगवती से उसके बेटे हिमांशु के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे घर से गया था। जबकि पास ही खड़ी हिमांशु के ताऊ की लड़की वैशाली ने कहा कि हिमांशु परसों (सोमवार) की शाम करीब 7 बजे घर से गया था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। जगवती ने बताया कि उसके पति मुकेश की आठ साल पूर्व हादसे में मौत हो गई थी।